Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

NCERT की किताबों में अब INDIA नहीं BHARAT पढ़ाया जाएगा

हमें फॉलो करें NCERT की किताबों में अब INDIA नहीं BHARAT पढ़ाया जाएगा
, बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (14:03 IST)
NCERT News: राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान परिषद (NCERT) की पुस्तकों में अब इंडिया (INDIA) के स्थान पर भारत ही पढ़ाया जाएगा। इस संबंध में एनसीईआरटी की पैनल ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है। एनसीईआरटी की सभी किताबों में अब इंडिया के स्थान पर भारत (BHARAT) लिखा जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों देश में इंडिया बनाम भारत की काफी लंबी बहस छिड़ी थीं। यह बहस न सिर्फ राजनीतिक स्तर  पर बल्कि सामाजिक स्तर पर काफी देखी गई थी। जी20 के समय राष्ट्रपति के आमंत्रण पत्र में प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया के स्थान पर प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखने पर भी खूब विवाद हुआ था। 
 
वहीं, विपक्षी दलों ने केन्द्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि गठबंधन का नाम 'इंडिया' रखे जाने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया। हालांकि देश के ज्यादातर लोगों का यह मानना था कि दोनों ही नाम चलते रहना चाहिए। दूसरी ओर, सरकार समर्थक लोग पूरी तरह 'भारत' के पक्ष में खड़े दिखाई दिए। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को एक लाख करोड़ के नोटिस