Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अभिनेत्री महिमा चौधरी शामिल होंगी

हमें फॉलो करें अभिनेत्री महिमा चौधरी शामिल होंगी
धार , मंगलवार, 4 अक्टूबर 2011 (08:01 IST)
सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति मायापुरी कॉलोनी द्वारा नवरात्रि के समापन पर 6 अक्टूबर को माँ दुर्गा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी एवं अन्य टीवी कलाकार शामिल होंगे। शोभायात्रा के दौरान दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त यात्रा में कई आकर्षण रहेंगे।


यह जानकारी सोमवार को आयोजक नवदुर्गा उत्सव समिति के अनिल जैन बाबा ने पत्रकार-वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा भाजपा कार्यालय के पीछे मायापुरी गरबा चौक से प्रारंभ होगी। इसमें अतिथि राज्यसभा सांसद विक्रम वर्मा, विधायक नीना वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटोंदिया रहेंगे।


तोप से पुष्पवर्षा करेंगे

यात्रा में जोधपुर से लाई गई आकर्षक तोप से माताजी पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इस दौरान एक साथ 10 किलो फूल की वर्षा आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा में रथ पर बादलों का नजारा देखते ही बनेगा। इसके अतिरिक्त दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा एक्रोबेट नृत्य की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इंडिया गॉट टेलेंट के कलाकार पपेट शो यानी बोलती गुड़िया सहित मनोरंजन करेंगे। गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी जगलर द्वारा तलवार की हैरतअंगेज प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। कलर फूल पेपर द्वारा माँ का भव्य स्वागत होगा।


मुंबई के कलाकारों की प्रस्तुति होगी

श्री जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारों का नजारा भी देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त आग की प्रस्तुति भी होगी। फिल्मी कलाकार गरबा रास की प्रस्तुति देंगे। सांगली (महाराष्ट्र) के कलाकारों टूटारी संगीतमय प्रस्तुति, टेटू प्रदर्शन, ओमकार मित्र मंडल द्वारा झांझ की प्रस्तुति, मातृशक्ति द्वारा चक्र नृत्य एवं 32 कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।


गुजराती गरबा रास

अहमदाबाद के कलाकारों द्वारा गुजराती रास गरबा एवं हुडो नृत्य, कर्नाटक के कलाकारों द्वारा रंगोली प्रदर्शन, मप्र के आदिवासी कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी। शहर की गरबा मंडली द्वारा गरबा उत्सव एवं कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। श्री जैन ने बताया कि 5 अक्टूबर की रात 8 बजे से अहमदाबाद के कलाकार गरबा रास करेंगे। पत्रकार-वार्ता में सचिन दवे, दीपक गौड़ आदि मौजूद थे। -निप्र


चित्र भेजा है। डीएचओसीटी 3एच-पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते श्री जैन।


सेवानिवृत्ति पर बिदाई समारोह

धार। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित धार के वाहन चालक शिवाजी राव गुंजाल का गत दिवस सेवानिवृत्त होने पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने बिदाई समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजयसिंह कुर्मी ने श्री गुंजाल का सम्मान किया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार पाटिल ने संबोधित किया। संचालन दीपक शुक्ला ने किया। बैंक कर्मचारी संघ अध्यक्ष मोतीलाल पाटीदार, महामंत्री माणकसिंह ठाकुर, वनिता वड़नेरकर, सुशील जैन, पुरूषोत्तम मराठा, अनिल आर्य ने भी सम्मान किया।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi