Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस ने सुझाया चुनाव आयोग को सीट आरक्षण का अपना फार्मूला

हमें फॉलो करें कांग्रेस ने सुझाया चुनाव आयोग को सीट आरक्षण का अपना फार्मूला
नई दिल्ली , शनिवार, 25 फ़रवरी 2012 (07:49 IST)
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य निर्वाचन आयोग को नगर निगमों में सीटों के आरक्षण का अपना फार्मूला सुझाया है। चुनाव आयुक्त राकेश मेहता से पत्र लिखकर मांग की है कि तीनों निगमों के आरक्षण में बदलाव किया जाए। पार्टी के प्रवक्ता जितेंद्र कोचर ने कहा कि आयोग द्वारा तय किए गए सीटों के आरक्षण में भारी विसंगतियां पाई गई हैं।


कांग्रेस की ओर से दिए गए सुझाव में तीनों नगर निगमों में एक-एक विधानसभा क्षेत्र में तीन महिलाओं और एक सामान्य सीट कर दी जाए तो बाकी विधानसभा क्षेत्र में दो महिलाओं और दो सामान्य सीट हो जाएंगी। दिए गए प्रस्ताव में उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 26 में से 25-25 विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो सीटें सामान्य और महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं।


जबकि चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना क मुताबिक उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 26 में से 10 विधानसभा क्षेत्रों में तीन महिला और एक पुरुष, 10 विधानसभा क्षेत्रों में तीन पुरुष और एक महिला व 6 विधानसभा क्षेत्रों में दो पुरुष और दो महिला सीटें बैठ रही हैं।


इसी तरह दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के 26 में से 8 विधानसभा क्षेत्रों में तीन महिलाएं व एक पुरुष, 7 विधानसभा क्षेत्रों में तीन परुष और एक महिला व 11 विधानसभा क्षेत्रों में दो पुरुष और दा महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए गए हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 6 विधानसभा क्षेत्रों में तीन महिलाएं व एक पुरुष, 5 विधानसभा क्षेत्रों में तीन पुरुष व एक महिला और 5 विधानसभा क्षेत्रों में दो पुरुष और दो महिलाओं को मौका मिलेगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi