Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैदियों के लिए किताब

हमें फॉलो करें कैदियों के लिए किताब
रायपुर , रविवार, 8 अप्रैल 2012 (00:52 IST)
छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के मानसिक-बौध्दिक विकास तथा मनोरंजन के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था की गई है। पुस्तकालयों में विभिन्ना विषयों की पुस्तकों का संग्रह है। इनमें विशेष रूप से महापुरूषों की जीवनी, सामान्य ज्ञान, बागवानी, कृषि, पशुपालन तथा अन्य सम-सामयिक घटनाओं से संबंधित साहित्य उपलब्ध कराया गया है। जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुस्तकों की खरीदी के लिए जेलों की श्रेणी के अनुसार निश्चित वार्षिक धनराशि उपलब्ध कराने का प्रावधान है। जेल नियम के अनुसार बंदियों को विभिन्ना सम-सामयिक पत्र-पत्रिकाएं, स्थानीय दैनिक समाचार पत्र तथा पुस्तकें भी पढ़ने के लिए उपलब्ध कराई जाती है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi