Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बीईओ बनने से 27 का इंकार, पदोन्नति निरस्त

हमें फॉलो करें बीईओ बनने से 27 का इंकार, पदोन्नति निरस्त
भोपाल , बुधवार, 22 फ़रवरी 2012 (08:02 IST)
प्रदेश के सरकारी शिक्षकों को अफसर बनने की बजाए अपने मनपसंद स्कूल में शिक्षक बने रहना ज्यादा पसंद आ रहा है। यही कारण है कि करीब 27 प्रधान अध्यापक (एचएम) ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बनने से इंकार कर दिया है। इसके चलते इनकी पदोन्नति निरस्त कर दी गई है।


स्कूल शिक्षा विभाग ने नवंबर-2011 में प्रधान अध्यापकों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नत किया था। इस पदोन्नति के साथ इनकी पदस्थापना बदलकर नए जिलों में भेज दिया गया था, किंतु करीब 27 लोगों को यह रास नहीं आया। यह वर्तमान स्कूल में ही रहना चाहते थे। इस कारण इन्होंने लिखित में दिया कि इन्हें पदोन्नति मंजूर नहीं है। इसमें पहले नई पदस्थापना पर जाने की बजाए मनपसंद पदस्थापना चाही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके चलते प्रधान अध्यापकों ने लिखित में पदोन्नति से इंकार कर दिया। इसमें इंदौर, कटनी व छिंदवाड़ा में दो-दो, सागर में पांच, भोपाल, जबलपुर और सतना में चार-चार और मंदसौर, ग्वालियर, सागर व शिवपुरी में एक-एक प्रधान अध्यापक शामिल है।


इनके इंकार के बाद शिक्षा विभाग ने सोमवार को पदोन्नति को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा पदोन्नति ठुकराने का उल्लेख संबंधित लोगों की सेवा पुस्तिका में भी किया जाएगा। इससे इनको अगली पदोन्नति में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा इनकी क्रमोन्नति और वेतनवृद्घि पर भी आंशिक असर हो सकता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi