Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सत्तापक्ष भी सदन में रहेगा आक्रामक

हमें फॉलो करें सत्तापक्ष भी सदन में रहेगा आक्रामक
भोपाल , गुरुवार, 23 फ़रवरी 2012 (07:45 IST)
मुख्यमंत्री निवास पर देर रात हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में तय किया गया है कि पार्टी सदन में विपक्ष के हर एक आरोप का दमदार तरीके से जवाब देगी। इसके लिए सभी विधायकों को तैयारी करने के लिए कहा गया है।


बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम मजबूत स्थिति में हैं। इसलिए विपक्ष के हर आरोप का निर्भिकता के साथ जवाब दिया जाए। विभागीय बजट मांगों पर चर्चा के लिए तैयारी की जाए। कल्पना परुलेकर के मामले में कांग्रेस के रुख पर उन्होंने कहा कि मामले को अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है। वहीं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि दो दिनों में 130 विधायकों से विकासयात्रा को लेकर चर्चा हुई है। इसके अलावा उन्होंने कहा अगले वर्ष भी इसी समय पर विकास यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए विधायक तैयार रहै। इन इलाकों में पार्टी को दमदार तरीके से काम करने की दरकार है। झा ने कहा कि कन्यादान योजना में ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रोत्साहित करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi