Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुबह तक चली कार्रवाई

हमें फॉलो करें सुबह तक चली कार्रवाई
खरगोन , गुरुवार, 5 अप्रैल 2012 (00:55 IST)
शहर के विभिन्ना प्रतिष्ठानों में मंगलवार को शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई बुधवार की सुबह तक जारी रही। हालाँकि देर रात तक अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अंतिम रूप दे दिया था। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग इंदौर के दल ने इस सर्वे कार्य की रिपोर्ट तैयार की। अधिकारियों ने रिपोर्ट के खुलासे से इंकार किया। उल्लेखनीय है मंगलवार दोपहर शहर के 6 से अधिक प्रतिष्ठानों पर 40 से अधिक अधिकारियों ने यह कार्रवाई शुरू की थी। अधिकारियों ने सिर्फ इस कार्रवाई को सामान्य सर्वे बताया था। इस दौरान शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद हो गए थे। फिलहाल कोई अनियमितता की बात सामने नहीं आई है। उधर सूत्रों से ज्ञात हुआ कि विभाग ने विभिन्ना प्रतिष्ठानों से 5 करोड़ के कर अपवंचन के साथ 5 करोड़ की राशि सरेंडर करवाई है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi