Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : जोरू का गुलाम

हमें फॉलो करें अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : जोरू का गुलाम
बादशाह अकबर और बीरबल बातें कर रहे थे।
बात मियां-बीवी के रिश्ते पर चल निकली तो बीरबल ने कहा- 'अधिकतर मर्द जोरू के गुलाम होते हैं और अपनी बीवी से डरते हैं।’

'मैं नहीं मानता।' बादशाह ने कहा।

बादशाह ने बीरबल से क्या कहा...


webdunia
FILE


'हुजूर, मैं सिद्ध कर सकता हूं।' बीरबल ने कहा।

'सिद्ध करो?’

'ठीक है, आप आज ही से आदेश जारी करें कि किसी के भी अपने बीवी से डरने की बात साबित हो जाती है तो, उसे एक मुर्गा दरबार में बीरबल के पास में जमा करना होगा।’

बादशाह ने आदेश जारी कर दिया।

बादशाह ने आदेश का क्या हुआ नतीजा....


webdunia
FILE


कुछ ही दिनों में बीरबल के पास ढेरों मुर्गे जमा हो गए।
तब उसने बादशाह से कहा- 'हुजूर, अब तो इतने मुर्गे जमा हो गए हैं कि आप मुर्गी खाना खोल सकते हैं। अतः अपना आदेश वापस ले लें।’

बादशाह ने क्यों किया आदेश वापस लेने से इंकार...


webdunia
FILE


बादशाह को न जाने क्या मजाक सूझा कि उन्होंने अपना आदेश वापस लेने से इंकार कर दिया।
खीजकर बीरबल लौट गया।
अगले दिन बीरबल दरबार में आया तो बादशाह अकबर से बोला- हुजूर, विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पड़ोसी राजा की पुत्री बेहद खूबसूरत है, आप कहें तो आपके विवाह का प्रस्ताव भेजूं?’

बीरबल ने बादशाह से क्या कहा...


webdunia
FILE


'यह क्या कह रहे हो तुम, कुछ तो सोचो, जनानाखाने में पहले ही दो हैं, अगर उन्होंने सुन लिया तो मेरी खैर नहीं।' बादशाह ने कहा।

'हुजूर, दो मुर्गे आप भी दे दें।' बीरबल ने कहा।

बीरबल की बात सुनकर बादशाह झेंप गए। उन्होंने तुरंत अपना आदेश वापस ले लिया।

(समाप्त)




हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi