Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कालसर्प योग हुआ खत्म, जानें अपनी राशि पर प्रभाव...

हमें फॉलो करें कालसर्प योग हुआ खत्म, जानें अपनी राशि पर प्रभाव...
- आचार्य संजय

वर्तमान में शुक्र के तुला राशि छोड़ने के बाद सितंबर माह की 21 तारीख से बना हुआ कालसर्प योग खत्म हो गया है। सभी राशियों में ग्रह परिवर्तन के प्रभाव देखने को मिलेंगे।

आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए कैसे रहेंगे आने वाले कुछ दिन...


webdunia
FILE


मेष राशि के जातकों का चंद्रमा राशि से पंचम भाव में रहेगा जो सफलता दिलाता है। लक्ष्य प्राप्ति होगी और काम बनते नजर आएंगे। काम देरी से होने के योग जरूर हैं लेकिन सोचे हुए काम पूरे जरूर होंगे। लंबे समय से चल रही धन की परेशानी समाप्त हो जाएगी।


webdunia
FILE


वृषभ राशि के जातकों के लिए चौथा चंद्रमा परेशानियां देने वाला और काम में व्यवधान लाएगा। सावधानी रखनी उचित है। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा लेकिन अधिकतर मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रंगमंच या कला से जुड़े जातकों को सफलता मिलने के योग हैं।


webdunia
FILE


मिथुन राशि के जातकों के लिए समय श्रेष्ठ फल देने वाला रहेगा। आज पिछड़े कार्य पूरे होंगे। कोई अच्छी खबर भी किसी दिन मिल सकती है। कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है और आपके काम बनेंगे। आमदनी बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधा खत्म होगी। हालांकि स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अपनों के व्यवहार से ठेस लगेगी।


webdunia
FILE


कर्क राशि के जातकों की राशि का चंद्रमा धन भाव में है जो कि अतएवं आज आपके सभी काम अपने आप पूरे होते चले जाएंगे। सफलता मिलती जाएगी, मन प्रसन्न रहेगा। आप जिस महत्वपूर्ण अवसर की प्रतीक्षा में हैं, वह अवसर आपको जल्द ही मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार के कुछ अवसर आज आपको मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। रूका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं।

webdunia
FILE


सिंह राशि के जातकों का चंद्रमा मिश्रित फल देगा। अगले कुछ दिन उतार चढ़ाव भरे होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान और आलस्य बढ़ेगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। हालांकि अभी जारी कार्यों में सफलता मिलेगी और अतीत के कर्मों के शुभ परिणाम मिलेंगे। हो सके तो अभी को कोई बड़ा निर्णय नहीं ले।


webdunia
FILE


कन्या राशि के जातकों का चंद्रमा बारहवीं राशि में है। बारहवां चंद्रमा अक्सर यात्राओं का योग बनाता है। काम में व्यस्तता बनी रहेगी। कोई पुराना मामला फिर परेशानी लाएगा जिससे धन हानि का सामना भी करना पड़ेगा। कोई न कोई चिंता लगातार बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें, कोई पुराना रोग भी उभर सकता है।


webdunia
FILE


तुला राशि के जातकों का चंद्रमा लाभ भाव में है जो पुराने रुके धन को वापिस दिलवाएगा। ध्यान रहे आज का काम कल पर बिल्कुल न टालें। आने वाले कुछ दिन रचनात्मक रहेंगे। सकारात्मक रवैया बनाए रखें। आप जो भी करना चाहेंगे, उसमें मदद प्राप्त होगी और सफलता मिलेगी।


webdunia
FILE


वृश्चिक राशि के जातकों की राशि का स्वामी भाग्य भाव में रहेगा। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। लेकिन अपने पर संयम रखें नहीं तो सारा मामला बिगड़ सकता है। जमीन- मकान संबंधी कार्य योजना बनेगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं।


webdunia
FILE


धनु राशि के जातकों का चंद्रमा भाग्य के भाव में है। राशि का स्वामी सातवें भाव में रहेगा। परोपकार की भावना बनी रहेगी। भाग्य प्रबल है और कोई किसी भी दिशा से कोई अड़चन नहीं है। व्यापारियों के लिए सारे सौदे मनमाफिक रहेंगे। खानपान का ध्यान रखें। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।

webdunia
FILE


मकर राशि के जातकों का चंद्रमा पूर्ववत स्थिति में है। सेहत पर ध्यान दें और व्यय पर नियंत्रण रखें। समय सबसे बड़ी पूंजी है, इसे व्यर्थ न गवाएं। कुछ भी नया करने से पहले सलाह लें।


webdunia
FILE


कुंभ राशि के जातकों का चंद्रमा छठवें का स्वामी होकर सप्तम में रहेगा, जो दांपत्य जीवन को सुखी बनाएगा। शुभ फल प्राप्त होगा। राशि का चंद्रमा रोजमर्रा के भाव में और राशि का स्वामी भाग्य भाव में है। मानसिक तौर पर तनाव रहेगा लेकिन नियंत्रण बनाए रखें तो सफलता निश्चित है।


webdunia
FILE


मीन राशि के जातकों का चंद्रमा राशि से छठवां रहेगा। राशि का स्वामी चौथे भाव में तो रहेगा लेकिन आठवें भाव में चतुर्ग्रही योग बन रहा है जो विवाद उत्पन्न कर सकता है। वाणी पर संयम रखें। आठवें भाव में शनि और राहु दिक्कत दे सकते हैं। काले कुत्ते को रोटी खिलाने से उपद्रव शांत हो जाएंगे


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi