क्या आपका बर्थ डे अक्टूबर में है?
अक्टूबर में जन्मे युवा शांत और स्मार्ट होते हैं
आपका जन्म किसी भी साल के अक्टूबर महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप बेहद शांत किस्म के प्राणी हैं। दिखने में इतने स्मार्ट होते हैं कि लोगों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है।
आरंभिक अवस्था में आपका आकर्षण कुछ कम हो सकता है मगर जैस-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है आपके सौन्दर्य और सेहत में सुधार आता जाएगा। विश्वास कीजिए कि यह सुधार इतना आता है कि आपको चाहने वालों की कतार बढ़ने लगती है।
आप अपने आसपास एक रहस्यमयी घेरा बनाकर रखते है। आपके दायरों को तोड़ना हर किसी के बस में नहीं है। हर किसी से आपकी दोस्ती हो भी नहीं सकती। आपका व्यक्तित्व राजसी होता है। हर चीज को नफासत से करना आपकी खूबी होती है।