Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गणतंत्र दिवस : उच्च का शनि देगा प्रगति

- पं. अशोक पंवार मंयक

हमें फॉलो करें गणतंत्र दिवस : उच्च का शनि देगा प्रगति
ND
गणतंत्र दिवस पर भारत के सितारों की गणना मिली-जुली है। आइए देखते हैं 26 जनवरी की सूर्योदय की कुंडली क्या कह रही है?

इस दिन सूर्योदयकालीन लग्न मकर है जिसका स्वामी शनि उच्च का होकर दशम भाव में है। यह राजनीति का कारक है। पंचमहापुरुष योग में से एक शश योग भी बना रहा है। इस प्रकार का योग राजनीतिक परिवेश में उत्तम होता है। निश्चित ही भारत में एक नया समीकरण उभरेगा।

भाग्येश बुध लग्न में होकर मित्र राशि का है। इस वजह से भाग्य भी भारत का साथ देगा। राजनीतिक व्यक्ति अपना लाभ भी देखेंगे। पंचम स्थान-विद्या भाव है इसका स्वामी मित्र राशि का होकर द्वितीय स्थान-वाणी भाव में चन्द्र के साथ है। भारत के कर्णधारों की वाणी लुभावनी होगी लेकिन प्रभावी नहीं होगी।

webdunia
ND
गुरु मेष राशि में 17 मई तक रहेगा, लोकपाल बिल के संबंध में कुछ बात बन सकती है ले‍किन सितारे इतने बुलंद नहीं है। अत: लोकपाल बिल का इस वर्ष प्रभावी तरीके से सामने आना नामुमकिन है। क्योंकि शनि दशम भाव में उच्च का है, अत: जो शासन में है उसी की चलेगी।

अष्टमेश लग्न में है। साहस व पराक्रम का कारक ग्रह मंगल भी वक्री रहेगा जो नीच के ही परिणाम देगा। वर्तमान में राहु की महादशा में अंतर्दशा केतु की है जो ठीक नहीं है।

उच्च का शनि दशम भाव में होने से भले ही भारत की जनता का भला ना हो लेकिन देश की हालत में बदलाव अवश्य देखने को मिलेगा। भारत देश उन्नति करेगा व देश-विदेश में अपनी धाक जमाने में सफल होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi