Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गणेश आराधना करें अपनी राशि अनुसार...

हमें फॉलो करें गणेश आराधना करें अपनी राशि अनुसार...
जननायक, विघ्नहर्ता श्री गणेश सर्वप्रथम पूज्य हैं। श्री गणेश की स्तुति मात्र से भक्तों के समस्त कष्ट मिट जाते हैं।

वैसे तो पूरे साल और खासकर हर बुधवार को श्री गणेश की पूजा अर्चना करनी चाहिए किंतु श्री गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक राशि अनुसार गणेश आराधना करें अत्यंत फलदायक होता है।

FILE

आइए जानते हैं कि कैसे करें अपनी राशि अनुसार श्री गणेश की पूजा-अर्चना...




webdunia
FILE


मेष राशि के जातक भगवान गणेश को पूजा में रेशमी दुपट्टा चढ़ाएं। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और परिवार में कलह मिटती है।



webdunia
FILE


वृषभ राशि के जातकों को चाहिए कि वे श्री गणेश को पांच तरह के पांच लड्डुओं का भोग लगाएं। ऐसा करने से धन-धान्य व समस्त भौतिक सुख उपलब्ध होंगे।



webdunia
FILE


मिथुन राशि के जातकों श्री गणेश प्रतिमा पर कच्चा दूध चढ़ाने से धन की कमी और कलह से मुक्ति मिलेगी।



webdunia
FILE


कर्क राशि के जातक बीमारियों और व्याधियों से बचने के लिए गणेश उपासना में दूर्वा चढ़ाएं। ऐसा करने से सभी शारीरिक परेशानियां दूर होंगी।




webdunia
FILE


सिंह राशि के जातक अगर मंदिर में स्फटिक की श्री गणेश प्रतिमा अर्पण करें। ऐसा करने से समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।




webdunia
FILE


कन्या राशि के जातक श्री गणेश को कच्चा दूध और सिंदूर चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यापार, नौकरी में अड़चनें दूर होंगी। साथ ही पारिवारिक समस्या और तनाव दूर होंगे।




webdunia
FILE


तुला राशि के जातक आम के पत्तों से गणेश पूजा करें। ऐसा करने से वे तथा परिजन रोगमुक्त हो जाएंगे।



webdunia
FILE


वृश्चिक राशि के जातकों को समस्त कष्टों से छुटकारा पाने के लिए श्री गणेश को गुड़, चीनी और दही का भोग लगाना चाहिए।


webdunia
FILE


धनु राशि के जातकों को भगवान गणेश का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इससे घर में आर्थिक कष्ट मिटते हैं।




webdunia
FILE


मकर राशि के जातक अगर तांबे के सिक्के काले धागे में बांधकर श्री गणेश को चढ़ाएं तो आशातीत धनलाभ होता है।




webdunia
FILE


कुंभ राशि के जातकों को श्री गणेश जी को गुलाब का फूल चढ़ाना चाहिए, अगर कोई जातक संतान सुख चाहता है तो यह बेहद कारगर उपाय है।




webdunia
FILE


मीन राशि के जातक नौकरी, व्यापार में लाभ पाने के लिए पीला रेशमी कपड़ा भगवान श्री गणेश को चढ़ाएं।

समाप्त


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi