Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जन्मतिथि के अनुसार साप्ताहिक भविष्य

वैदिक सूर्य राशि पर आधारित (29 से 4 फरवरी)

हमें फॉलो करें जन्मतिथि के अनुसार साप्ताहिक भविष्य
ND

- अजय भांबी

मेष (14 अप्रैल-14 मई)

रविवार का दिन अधिक मुनासिब नहीं रहहोगा, खासकर पूंजी निवेश संबंधी मामलों के लिए। जोखिम उठाने से हानि हो सकती है इस बात का भी ध्यान रखें। सप्ताह के शेष दिन बेहतरीन हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा। रुके धन के मिलने की पूर्ण संभावना है। यात्रा होगी जो आशातीत लाभ भी देगी।

वृषभ (15 मई-15 जून)

रविवार का दिन उत्तम। किसी खास कार्य के बनने की भी संभावना है। सोम, मंगल बहुत अच्छे नहीं हैं अतः महत्वपूर्ण निर्णयों का स्थगित रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। शेष दिन बहुत अच्छे हैं। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। जमीन-जायदाद की खरीद-फरोख्त से लाभ अर्जित किया जा सकता है। यात्रा से लाभ होगा।

मिथुन (16 जून-15 जुलाई)

रविवार से बुधवार तक का समय बेहतरीन है। महती योजना में प्रवेश हो सकता है। संपर्क के दायरे का विस्तार होगा एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात भी होगी। विदेश यात्रा की योजना भी बन सकती है। सप्ताह के शेष दिन कमजोर हैं। सोच-समझकर ही कार्य करना चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय मुश्किल बढ़ा सकता है इस बात का भी विशेष ध्यान रखें।

कर्क (16 जुलाई-15 अगस्त)

भाग्य के सहयोग से किसी इच्छित कार्य के बनने की संभावना है। रोजी रोजगार प्राप्त करने की दिशा में किए गए प्रयास सफलता प्रदान करेंगे। वर्तमान करियर में उन्नति की संभावना प्रबल है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे जिनका लाभ आगे चलकर भी होता रहेगा। किसी नए प्रेम प्रसंग के प्रारंभ होने की पूर्ण संभावना है।

webdunia
ND
सिंह (16 अगस्त-15 सितंबर)

रविवार का दिन मध्यम। व्यर्थ की उलझनों से स्वयं को दूर रखेंगे तो अच्छा रहेगा। पारिवारिक मसलों को सुलझाने की चेष्ठा करें। बाकी छह दिन बहुत अच्छे व्यतीत होंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग बना रहेगा। रोजी रोजगार आदि की दिशा में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। परीक्षा, प्रतियोगिता के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। कार्य से संबंधित यात्रा हो सकती है जो लाभदायक रहेगी।

कन्या (16 सितंबर-15 अक्टूबर)

सप्ताह की शुरुआत तो बहुत उम्दा होगी और बहुत सारी योजनाएं भी बनेंगी लेकिन सोम-मंगल के दिन आशा के विपरीत परिणाम मिलने से मन खिन्न रहेगा। ऐसा लगेगा कि जैसे सब कुछ रुक गया है। अचानक बुधवार से भाग्य का सितारा बुलंद होगा और पूर्व में तय की हुई योजनाओं में आशा से अधिक सफलता प्राप्त होगी।

तुला (16 अक्टूबर-15 नवंबर)

पहले तीन दिन यानी रवि से मंगल बहुत अच्छे व्यतीत होंगे। मुश्किलों से राहत प्राप्त होगी। नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते है। प्रेम संबंधों में गहनता आएगी। बुध-गुरुवार थोड़े नरम दिन हैं। कार्यों के बनने में व्यवधानों का सामना करना पड़ेगा। पूंजी निवेश संबंधी मामलों पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। बाकी दिन अच्छे रहेंगे। कोई विशेष उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक (16 नवंबर-15 दिसंबर)

सृजनात्मक कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे। लेखन, साहित्य, कला, सिनेमा, संगीत आदि से जुड़े हैं तो अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ेंगे। परीक्षा, प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूलन प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाली लिए रहेगा और परिवार में कोई मंगल कार्य भी संपन्न हो सकता है। कोई नया प्रेम संबंध प्रारंभ हो सकता है।

धनु (16 दिसंबर-13 जनवरी)

webdunia
ND
रविवार का दिन महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अनुकूल नहीं होनमहत्वपूर्कार्स्थगित रहेंगे। शेष 6 दिन बेहतरीन व्यतीत होंगे। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय विशेषरूप से लाभदायक सिद्ध होंगे। आपके प्रयासों की लोग तारीफ करेंगे। परीक्षा, साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। सुदूरवर्ती स्थान की यात्रा हो सकती है जो नए आयाम प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।

मकर (14 जनवरी-11 फरवरी)

सप्ताह की शुरुआत का दिन अच्छा ही रहा होगा। इस दौरान किसी खास काम पूर्ण होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सोम-मंगल को गतिरोध मिलेंगे और अथक प्रयत्नों के उपरांत भी वो बात नहीं बन पाएगी जिसकी आपको तलाश है। धैर्य रखें और आगामी दिनों का इंतजार करें।

कुंभ (12 फरवरी-13 मार्च)

पारिवारिक वातावरण बेहतरीन रहेगा एवं परिवार में कोई मंगल कार्य भी संपन्न हो सकता है। संचार माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना भी प्राप्त हो सकती है। सोशल नेटवर्किंग में भी वृद्धि होगी। गुरुवार से समय थोड़ा कमजोर रहेगा और कार्यों के बनने में विघ्न-बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। जोखिम उठाने से हानि हो सकती है इस का अवश्य ध्यान रखें।

मीन (14 मार्च-13 अप्रैल)

ये सात दिन बेहतरीन रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मनोयोग के साथ कार्यों में लगे रहेंगे। आय का कोई अतिरिक्त स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। संचार माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। निकटस्थ स्थान की यात्रा होगी जो लाभदायक रहेगी। मित्र-शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में अंतरंगता बढ़ेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi