Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनोकामनाओं की पूर्ति का महायोग आज

भगवान कार्तिकेय के पूजन से होगी मनोकामना पूर्ति

हमें फॉलो करें मनोकामनाओं की पूर्ति का महायोग आज
ND

स्कन्द षष्ठी एवं चम्पा षष्ठी के कारण मनोकामनाओं की पूर्ति का महायोग आज बन रहा है। चम्पा श्रवण नक्षत्र के योग से शुभदायक मुहूर्त में भगवान कार्तिकेय के पूजन से रोग, राग, दुःख और दरिद्रता का निवारण हो सकेगा।

शास्त्रों के अनुसार स्कन्द षष्ठी के दिन स्वामी कार्तिकेय ने तारकासुर नामक राक्षस का वध किया था, इसलिए इस दिन भगवान कार्तिकेय के पूजन से जीवन में उच्च योग के लक्षणों की प्राप्ति होती है।

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि स्कन्द षष्ठी एवं चम्पा षष्ठी के महायोग का व्रत करने से काम, क्रोध, मद, मोह, अहंकार से मुक्ति मिलती है और सन्मार्ग की प्राप्ति होती है।

पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु ने माया मोह में पड़े नारदजी का इसी दिन उद्धार करते हुए लोभ से मुक्ति दिलाई थी। इस दिन भगवान विष्णु के पूजन-अर्चन का विशेष महत्व है। इस दिन ब्राह्मण भोज के साथ स्नान के बाद कंबल, गरम कपड़े दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

ज्योतिषाचार्य पं. राजकुमार शर्मा शास्त्री के अनुसार पुराणों में स्कन्द षष्ठी का विशेष महत्व है, ऐसे में बुधवार को स्कन्द षष्ठी पड़ने से महायोग बन रहा है। इस दिन भगवान कार्तिकेय का पूजन मनोकामना सिद्धि को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होता है। मनोयोग से शुभ मुहूर्त में स्नान के बाद दान करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi