Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रविवार, 5 मई 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

हमें फॉलो करें रविवार, 5 मई 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी

, रविवार, 5 मई 2013 (09:56 IST)
WD

मेष- इस समय में आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा तथा समय-समय पर आप वात‍जनित तथा पित्तजनित रोगों से कष्ट प्राप्त करेंगे। टमाटर का सेवन करें।

वृषभ- माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। धर्म-कर्म व पूजा-पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी। शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सेब का सेवन करें।

मिथुन- पारिवारिक सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहेगी। माता-पक्ष की ओर से विशेष सहायता प्राप्त होगी। सभी पारिवारिक जन परस्पर मिल-जुलकर रहेंगे। गाजर का सेवन करें।

कर्क- परिवार में किसी सदस्य के विवाह के योग बनेंगे। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। ‍लीची का सेवन करें।

सिंह- व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप अपने शत्रुओं एवं विरोधी को पराजित करने में सफल होंगे। अनार का सेवन करें।

कन्या- आपको धन का लाभ प्राप्त होगा। इष्ट-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा करने के योग बनेंगे। तरबूज का सेवन करें।


तुला- आप निष्ठापूर्वक धार्मिक कार्यकलापों को संपन्न करेंगे, साथ ही तीर्थयात्राएं भी आप समय-समय पर करते रहेंगे। आप अपने मित्रों एवं बंधु वर्ग के प्रिय एवं आदरणीय होंगे। गाजर का सेवन करें।

वृश्चिक- किसी खोई हुई वस्तु की प्राप्ति होगी। अचानक धन का लाभ मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति इस समय पूर्ण सावधान रहें। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। तरबूज का सेवन करें।

धनु- वाहन संभलकर चलाएं। आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना चाहिए। धन की आई-चलाई रहेगी। पैसा पास में टिकेगा नहीं अत: संभलकर खर्च करें। यात्रा जहां तक हो टाल दे। लीची का सेवन करें।

मकर- अचानक किसी परम मित्र से मुलाकात होगी। मन में हर्ष की प्राप्ति होगी। आपको अपने बंधुओं से इच्छित लाभ एवं सहयोग प्राप्त होगा। इस प्रकार आप उदार, दानशील व्यक्ति होंगे। सेब का सेवन करें।

कुंभ- किसी लंबी दूरी की या‍त्रा या विदेश यात्रा करने के योग बनेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से हर कार्य में सफलता व धन प्राप्ति के योग बनेंगे। भाई-बंधुओं की कृपा बनी रहेगी। टमाटर का सेवन करें।

मीन- आप एक बु‍द्धिमान पुरुष होंगे तथा बुद्धिमत्तापूर्वक सांसारिक कार्यों में सफलता अर्जित करके धन-ऐश्वर्य एवं सुख-संसाधनों को अर्जित करेंगे। प्रचुर मात्रा में धन एवं लाभ अर्जित करने में सफलता मिलेगा। अनार का सेवन करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi