Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोमांटिक और पार्टीबाज होते हैं अल्फाबेट B के युवा

नाम के पहले अक्षर से जानिए रोमांस लाइफ

हमें फॉलो करें रोमांटिक और पार्टीबाज होते हैं अल्फाबेट B के युवा
WD
कितने रोमांटिक है आप और कैसी होगी आपकी रोमांटिक लाइफ। एस्ट्रो से आप घबराते हैं और होरोस्कोप को आप नहीं जानते हैं। फिर भला कैसे जानें कि रोमांस को लेकर क्या लिखा है आपकी किस्मत में। वेबदुनिया टीम लेकर आई है आपके लिए नाम के पहले अक्षर से अपने आपको जानने का नया अंदाज। नाम के पहले अक्षर की मदद से आप अपनी चाहत के बारे में भी अनुमान लगा सकते हैं तो आइए जानते हैं अल्फाबेट बी के बारे में ...

बी- आप बहुत संवेदनशील नहीं हैं। आपको रोमांस, पार्टी जैसी बातों में बहुत मज़ा आता है। आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका से तोहफे लेना पसंद है। आप यह चाहते हैं कि कोई आपको महत्व दे और आप भी दूसरों को महत्व देना पसंद करते हैं। आप अपने मन की बात बताने में कठिनाई महसूस करते हैं और उसे अपने तक ही रखना पसंद करते हैं। जब तक आपकी मनचाही बात हो आप तब तक खुश रहते हैं। जहां जरूरी हो वहां आप अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण करना जानते हैं। पर आपको नए-नए अनुभव लेने में आनंद आता है।

बी अल्फाबेट यदि कैरेक्टर पर ध्यान ना दें और दुस्साहसी बन जाए तो उनके जैसा बदनाम कोई नहीं। आप लोग अव्वल दर्जे के लापरवाह होते हैं। आपके बारे में लोग क्या कहते हैं इससे आपको कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। अक्सर बी अल्फाबेट के गोपनीय अवैध संबंध होते हैं लेकिन आप इतने होशियार होते हैं कि उन्हें समाज के सामने ही आसानी से पचा जाते हैं।

webdunia
ND
बी अल्फाबेट की लड़कियां इतनी अकड़ू होती है कि कभी प्रपोजल आगे बढ़कर नहीं रखेंगी लेकिन गलती से प्रपोज कर दिया तो ना सुनने का कलेजा इनका नहीं होता है। ‍किसी भी कीमत पर पार्टनर को पा कर ही रहती है। अपने पार्टनर पर एकछत्र राज्य चाहतीं है और यह भी चाहती है कि वह इनसे थोड़ा कमतर ही हो।

आपको बेइंतहा प्यार करने वाला इंसान मिलता है लेकिन आप आंखों पर पट्टी बांधकर जीने वाले इंसान हैं। गलत जगह पर प्यार ढूंढते हैं और बाद में पछताते हैं।

रोमांस टिप्स : 1. थोड़े सोशल एटिकेट्स सीखें।

2 . पार्टनर को स्पेस दें।

3 . बोले कम, सुनें ज्यादा।

एस्ट्रो टिप्स : रोज तुलसी में दीपक लगाएं। दहलीज के दोनों तरफ पर हर शनिवार शाम एक चुटकी नमक छिड़के। प्यार पर लगे पहरे खुद हट जाएंगे।

अगले आलेख में जानिए अल्फाबेट C के बारे में...!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi