Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सजावट ऐसी जो मूड बना दे

मन की शांति के लिए कमरा सजाएँ

हमें फॉलो करें सजावट ऐसी जो मूड बना दे
ND

घर का वातावरण कूल बनाए रखने में ज्योतिष अहम् भूमिका निभाता है। अपने घर को एस्ट्रो टच देकर घर और मन की शांति को बनाए रखा जा सकता है। एस्ट्रो और च्वॉइस का सही कॉम्बिनेशन आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

बच्चों के कमरे में हमेशा ब्राइट रंग करना बेहतर होता है। कमरा यदि लड़के का हो तो उसमें नीला रंग और लड़की के कमरे में गुलाबी रंग अच्छा होता है। चाहे तो राशि के अनुसार रंगों का सिलेक्शन करें।

वहीं बैडरूम व ड्रॉइंग रूम में हल्के व कूल रंग का इस्तेमाल करें। जैसे हल्का भूरा या सफेद। यह दिमाग की शांति के लिए अनिवार्य है।

एक कमरे में चार में से एक दीवार पर ब्राइट रंग या ग्लास वर्क अभी चलन में है। यह सिस्टम भी एस्ट्रो को सूट करता है। आप जिस कमरे में अपना सबसे महत्वपूर्ण काम करते हैं वहाँ मनपसंद और एस्ट्रो के अनुसार चमकदार कलर इस्तेमाल कर सकते हैं।

webdunia
ND
दीवारों पर वॉल पेपर भी ट्राई कर सकते हैं और बाद में इसे चेंज भी कर सकते हैं। खूबसूरत वॉल पेपर घर को अच्छा लुक देते हैं। यह वॉल पेपर ज्योतिष के अनुसार शुभ और मंगलकारी होना जरूरी है।

घर का माहौल खुशनुमा बनाने का सबसे अच्छा तरीका है घर के हर कोने में पौधे लगाना। पौधों से पॉजिटीव एनर्जी मिलती है।

इससे कमरों में ऑक्सीजन की भी पर्याप्त मात्रा मिल जाती है और कम रुपयों में घर की सजावट भी। इससे मूड भी अच्छा रहता है।

घर के अंदर एक मिनी बगिया विकसित कर सकते हैं, जिसमें कमल के फूल व फिशेस हों। यह देखने में सुंदर और अट्रेक्टिव लगता है। साथ ही एस्ट्रो के अनुसार घर बैठे मछलियों की सेवा भी हो जाएगी।

शोपीसेस के अलावा पूरी तरह से कमरों को पौधों से डेकोरेट कर सकते हैं। हरी-भरी बगिया घर के अंदर ही होगी तो सोचिए कितना कूल लगेगा।

अलग कमरों में अलग रंग कर सकते हैं, लेकिन सारे घर में एक ही रंग करने से परिवार में संतुलन और शांति नजर आती है। कोशिश कीजिए कि जो रंग सबकी राशियों को सूट करे वही शेड्स आजमाएँ। सजावट ऐसी हो कि स्पेस ज्यादा दिखे। खुला माहौल भी दिमाग को शांत रखता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi