Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

समर के रंग : एस्ट्रो के संग

गर्मियों के रंग और आपका मूलांक

हमें फॉलो करें समर के रंग : एस्ट्रो के संग
ND
- भारती पंडित

गर्मियाँ यूँ तो सभी को प्रभावित करती है मगर ग्रहों के अनुसार इसे सहने की क्षमता कम या ज्यादा हो जाती है। ऐसे में सूटेबल कलर पहनकर गर्मियों के प्रभाव से बचा जा सकता है। कूल और रॉयल कलर्स दोस्तों में अपना रंग जमाने में भी मददगार होंगे।

मूलांक 1 : सूर्य का अंक है। गर्मी यूँ भी ज्यादा लगेगी। गुलाबी, हल्का नीला और सफेद रंग आपको शान्ति देगा।

मूलांक 2 : चन्द्र का अंक है। उचित होगा सफेद व हल्के हरे रंग का प्रयोग करें।

मूलांक 3 : गुरु का अंक है। हल्का पीला, सी-ग्रीन और लाईट ऑरेंज आपके लिए सही होंगे।

मूलांक 4 : राहू का अंक है। हल्का जामुनी, हल्का नीला व किशमिशी रंग आपके लिए सही है।

webdunia
WD
मूलांक 5 : बुध का अंक है। सफेद व हल्के संतरी रंग पहने। रस्ट कलर भी पहन सकते है।

मूलांक 6 : शुक्र का अंक है। गहरे रंगों से बिलकुल बचे। कोशिश करें हरे-लाल के सारे हल्के शेड ही पहने।

मूलांक 7 : केतु का अंक है। सलेटी, काला रंग न पहने। सफेद, आसमानी, जामुनी रंग पहने।

मूलांक 8 : शनि का अंक है। काले रंग का त्याग करे। सारे हल्के (ग्रे नहीं) व सूदिंग कलर पहने।

मूलांक 9 : मंगल का अंक है। हल्का लाल, हल्का गुलाबी, हल्का सेफ्रॉन आपके लिए ठीक होंगे। सफेद के साथ मिक्स एंड मैच कर के भी पहन सकते है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi