Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

14 सितंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

हमें फॉलो करें 14 सितंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- समय पक्ष का रहेगा। महत्व के कामों पर ध्यान देने और नई शैल‍ी अपनाने से सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। अधिकारी वर्ग सहयोग करें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। कामकाज में लगन और ‍निष्ठा रहेगी। अनावश्यक खर्च नहीं करें। प्रिय प्रसंग बनने के योग हैं। सेहत सुधरेगी। कारोबारी विस्तार होगा। बाहरी मदद मिल जाएगी। आज परिवार सहित कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। असभ्य भाषा से विवाद होगा।

वृषभ- यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के लाभकारी परिणाम आएंगे। व्यापारिक विस्तार और नए सहयोग की प्राप्ति हो सकेगी। धन का निवेश सोच-समझकर करें। आवेश पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अतीत में किए गए किसी गलत काम की यादों में खोए रहेंगे। इससे आप केवल समय की बर्बादी करेंगे। लापरवाही पर स्वास्थ्य कष्ट होगा, अत: खानपान के प्रति उचित ध्यान देना हितकर रहेगा। दाम्पत्य में किसी भी बहस से बचें। हित साधना आसान रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मिथुन- शुभ लाभप्रद समय रहेगा। महत्वपूर्ण विषय में लिए निर्णय लाभकारी रहेंगे। आर्थिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा की योजना बनेगी। उत्साह में कमी होने से महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रहेगा। धार्मिक रुचि रहेगी। कामकाज के बनने का योग है। परिजन के व्यवहार में तनाव आएगा। अल्प परिश्रम में काम तय होगा। बाहरी मदद मिल जाएगी। आप खुद को समस्याओं से घिरा महसूस करेंगे। दिमाग में तनाव एवं गुस्सा रह सकता है। कानूनी कार्यों में दिक्कत रहेगी।

कर्क- अपने व्यापार को विस्तार देने की योजना पर विचार करेंगे। साझेदारी के कार्य में रुचि लें। आलस्य का त्याग करें। पारिवारिक व्यक्तियों के सम्मान का ध्यान दें। जरूरत की सभी वस्तुओं की पूर्ति कर सकेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से संपर्क बनेगा। भावनात्मक स्थितियों से बचें, अन्यथा कोई परेशानी आ सकती है। परिश्रम एवं भागदौड़ ‍अधिक होगा। यात्रा संभाव्य है। कलात्मक कार्यों में रुझान रहेगा। रोजमर्रा का काम बाधित रहेगा। अनर्गल विवाद का डर रहेगा। व्यर्थ के काम में व्यय होगा।

आगे पढ़े सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि



सिंह- पारिवारिक सुख एवं सहयोग रहेगा। निजी पुरुषार्थ बना रहेगा। दूरगामी परिणाम सामने आने का योग है। सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सभी कार्य आसानी से संपन्न होंगे। व्यापार में महत्वपूर्ण अनुबंध होंगे। रहन-सहन के स्तर में सुधार होगा। व्यापार में निवेशित धन से लाभ होगा। योजना का विस्तार होगा। बाहरी सहयोग मिल जाएगा। लाभ का सौदा हाथ आएगा। परिवार के साथ सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगे। जमीन-जायदाद के विवाद का फैसला आपके पक्ष में होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या- मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके कार्य की तारीफ होगी। कार्य में गति बनाए रखें। समय अनुकूल है। कार्य में लाभ मिलेगा प्रतियोगिता में सफल होंगे। पारिवारिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। सुख-संतोष बना रहेगा। अनावश्यक विवादों को न बढ़ाएं। पत्र प्राप्त होने का योग है। धन लाभ होगा। आगे से आगे काम तय होगा। बाहरी समन्वय उत्साहित रखेगा। मांगने पर मदद मिलेगी। आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बहुत दिनों से अच्छी नौकरी की तलाश में थे, वह तमन्ना आज पूर्ण हो सकती है।

तुला- जमीन-जायदाद से लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को अन्य माध्यम से लाभ मिल सकता है। दूसरों की भलाई के लिए कार्यों से यश बढ़ेगा। संतान की प्रगति होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक कार्य में गतिशीलता रहेगी। पत्राचार करते समय सावधानी रखें। कड़वे समय में सुधार आएगा। ठोस आश्वासन उत्साहित रखेगा। निजी पुरुषार्थ रहेगा। असंयमित भोजन से परेशानी संभव है। अपने निर्णय किसी पर थोपने से बचें। अपने कार्य को पूरा करने में सफलता ‍अर्जित करेंगे।

वृश्चिक- अतिथि सत्कार करना पड़ेगा। व्यावसा‍‍‍यिक उलझनों तथा प्रतिस्पर्धा के बावजूद लाभ में कमी नहीं होगी। शांतिपूर्वक नित्य काम कीजिए। उलझने पर हानि का डर रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में लाभदायी अवसर मिलेंगे। व्ययभार बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों में दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। यश, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। थोड़ा-बहुत मानसिक तनाव बना रहेगा। आपसी सहयोग से सभी कार्य पूर्ण होंगे। बड़े-बुजुर्गों की आशीर्वाद से दिन की शुरुआत करें। अनपेक्षित लाभ की स्थि‍ति बनेगी। दिन खुशियों भरा साबित होगा।

आगे पढ़े धनु, मकर, कुंभ एवं मीन राशि



धनु- मौज-शौक में समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र के विस्तार के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। खानपान में सावधानी रखें। पिता से सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। किसी महत्वपूर्ण योजना पर निर्णय ले सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए आसान नहीं होगा। इसलिए आप जो भी करें, अच्‍छे से विचार-विमर्श अवश्य करें। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख और साधन रहेंगे। आर्थिक कार्यों में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सुख-सौहार्द बना रहेगा। प्रेम-रोमांस में मिठास रहेगी। बाहरी सहयोग मिल जाएगा।

मकर- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अर्थ मजबूती रहेगी। नए कार्य व्यवसाय का आरंभ कर लाभ कमाएंगे। संपत्ति संबंधी पेंडिंग कार्य होंगे। पारिवारिक जवाबदारी आपके ऊपर आ सकती है। मांगलिक आयोजन में भाग लेंगे। दूसरों की आलोचना न करें।आवेश से बचने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का ‍जोखिम न उठाएं। किसी भी मुद्दे पर बहस से बचें। विवादास्पद मामला सुलझा लेंगे। धैर्य और शांति बनाए रखें। कार्य की अधिकता रहने के कारण ‍तनाव हो सकता है।

कुंभ- रुका पैसा मिलने से धन संग्रह होगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा सफल रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। संतान के व्यवहार से निराशा होगी। कार्य के प्रति एकाग्रता रखें। वाहन चलाने समय सावधानी रखें। नए समीकरण सामने आएंगे। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।नकारात्मक समय में सुधार आएगा। मांगने पर सहयोग मिल जाएगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। दिन आप शांत वातावरण में बिलकुल अकेले बिताना चाहेंगे। सायंकाल अत्यधिक विश्वास कष्टप्रद हो सकता है। दांपत्य में आचरण दिक्कत दे सकता है।

मीन- कार्यस्थल पर शांति और धैर्यपूर्वक रहें। आसपास के लोग कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। अनावश्यक कामों से दूर रहें। ऐसा कोई कार्य न करें, जो आपके लिए नुकसानदायी हो। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। संसाधन की कमी रहेगी। सीमित काम बना पाएंगे। दोपहर बाद नवीन जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी परम मित्र का सहयोग रहेगा। पैसा प्राप्त होगा। सुख रहेगा। प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi