Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

8 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

हमें फॉलो करें 8 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
FILE

मेष- आज सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकेंगे। दान-धर्म के प्रत‍ि रुचि बढ़ेगी। बिगड़े व अधूरे कार्य होंगे। नवीन उद्योग, व्यापार प्रारंभ करके लाभ कमाएंगे। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति कर सकेंगे। अतिथि के आने की संभावना है। विवेक से कार्य संपन्न करें। वास्तविकता को नजरअंदाज न करें। सेहत में पहले से सुधार होगा। महत्वपूर्ण कार्यों मे समय पर कर सकेंगे। चोरों से सावधान रहें।

वृषभ- आज भाग्य का पूर्ण साथ होगा। कार्यक्षेत्र में नए लाभकारी सौदे हो सकते हैं। पूंजी का उचित उपयोग कर पाएंगे। अध्यात्म की ओर उन्मुख होने से धर्म लाभ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। कार्य में सफलता, सम्मान तथा सुख मिलेगा। जीविकोपार्जन के नए साधन मिलेंगे। नई तकनीक अपनाना लाभदायक रहेगा। समय हास-परिहास में व्यतीत होगा। घर में वातावरण अनुकूल रहेगा। खान-पान के प्रति अनियमितता न बरतें।

मिथुन- आज प्रत्येक कार्य में मनोवांछित सफलता मिलेगी। मानसिक शांति मिलेगी। व्यापारियों को धन लाभ होने से हर्ष रहेगा। सामाजिक सम्मान हासिल होगा। दोपहर बाद कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। कोई मदद को आगे नहीं आएगा। घर में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। सायंकाल के समय मनोबल में पहले से बढ़ोतरी होगी। आर्थिक ‍स्थि‍ति सामान्य रहेगी। संपत्ति के विवाद में न पड़ें, वरना हानि उठाएंगे। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। उदर‍-विकार या उच्च रक्तचाप परेशान कर सकता है।

कर्क- आज आय के नए साधन बनेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे। व्यवहारकुशलता का लाभ मिलेगा। भाग्य फल प्रदान करेगा। मन चंचल रहेगा। यात्रा का कार्यक्रम, प्रसिद्धि होगी। नौकरीपेशा वाले जातक को वेतन संबंधी मामलों में लाभ होगा। दान-धर्म के काम में रुचि बढ़ेगी। संतान की समस्या प्राथमिकता से हल करें। आर्थिक मामलों में सजगता जरूरी रहेगी। नौकरी में अधिकारी के सहयोग में कमी रहेगी।

सिंह- आज माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा, कार्यकुशलता का संतोष रहेगा। धन का निवेश करने का विचार बनेगा। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। प्रतिस्पर्धा में लाभ होगा। धन लाभ हो जाने से कई कार्य बन जाएंगे। सफलता ‍तथा सिद्धि मिलेगी। सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने के फायदे मिलेंगे। स्वास्‍थ्य पर मौसम की मार से बचे रहेंगे। समस्त कार्य पूरे मनोयोग से करना होंगे। धन-धान्य का लाभ।

कन्या- शिक्षा से संबंधित कार्यों में लिए दिन शुभ है। विशेष उत्साह की स्थि‍ति रहेगी। पत्राचार द्वारा लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जीवनसाथी की उन्नति से सम्मान बढ़ेगा। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। यात्रा में सामान संभालकर रखें। वैवाहिक प्रकरणों में सफलता। नौकरी में पदोन्नति का योग है। विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात संभव है। अधिकारी वर्ग की कृपा बनी रहेगी। अकस्मात धन की प्राप्ति होगी।

तुला- आज आप समय पर फैसले ले पाएंगे। माता की चिंता रहेगी। कार्य बन जाने की खुशी होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति लापरवाही नहीं रखें। धैर्य से काम लें। स्थानांतरण संभव है। कार्यक्षेत्र की परेशानियों से निजात मिलेगी। सामाजिक कार्यों में हस्तक्षेप न करें। न्यायालयीन कार्यों में विजय होगी। किसी नए कार्य में विचलित हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों में ढील-पोल न रखें। लापरवाही बरतने की आदत कम करें। शत्रु अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे।

वृश्चिक- नया कार्य करेंगे, जो लाभदायी साबित होगा। प्रयास से रुका धन मिलेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। नौकरी में ‍अधिकारी सहयोग करेंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। सुख-संपन्नता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। स्वयं के कार्यों पर चिंतन करना जरूरी होगा। आय बढ़ेगी। परिवार में मनोविनोदपूर्ण वातावरण बनेगा। व्यवसाय में नई समस्या से सामना होगा। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।

धनु- यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। परोपकार के कामों में रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। घर में वैवाहिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। पुराने मित्र मिलने से आत्मीय चर्चा होगी। सामाजिक आयोजन की अधिकता रहेगी। कार्यस्थल पर वातावरण सुकून प्रदान करेगा। रोजगार में विशेष सतर्कता रखें। कार्यों में विलंब संभव।

मकर- कोई नया कार्य को करने की योजना बनाएंगे। व्यापार में अनसोची सफलता से प्रसन्नता होगी। आय कम और व्यय अधिक होने से कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। अधीनस्‍थों के सहयोग से परेशानी होगी आवास की समस्या रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत। मन शांत रहेगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। सरकारी कामों में यश की प्राप्ति होगी। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी।

कुंभ- आज आप सच्चे लोगों का साथ करें। आर्थिक मामले ठीक रहेंगे। विद्यार्थियों को परिश्रम का उचित फल मिलेगा। असमंजस की स्थि‍ति समाप्त होगी। संपत्ति के कार्य उलझ सकते हैं। पारिवारिक दायित्व अच्छे से पूर्ण कर सकेंगे। आय बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। बुद्धि और धन का दुरुपयोग न करें। सत्य पर अडिग रहें। स्वास्‍थ्य पर ध्यान रखें। घरेलू कारणों से मन परेशान रहेगा। कार्यस्थल पर असहयोग से मनोबल टूटेगा।

मीन- सुख-समृद्धि बढ़ेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। अनुकूलताएं मिलेंगी। समाज, परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुख के अवसर आएंगे। निवेश लाभकारी रहेगा। दूसरों का अपमान न करें। नौकरी में सफलता के योग बनेंगे। अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यकुशलता से उत्तरदायित्व बढ़ सकता है। व्यापारिक कार्य को लेकर मन में उत्साह नहीं रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi