Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आज के मुहूर्त (03.1.2009)

3 जनवरी 2009 के शुभ मुहूर्त

हमें फॉलो करें आज के मुहूर्त (03.1.2009)
WDWD
आज का दिन आपके लिए शुभ हो। दिन के शुभारंभ के साथ ही आप रोज की कार्ययोजना बनाते हैं। कभी-कभी शाम होने तक आपके कुछ कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं और कभी-कभी आप अथक मेहनत के बाद भी पूर्णता तक नहीं पहुँच पाते। वास्तव में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कार्य के आरंभ में समय सकारात्मक फलदाई मुहूर्त नहीं था। अगर अति महत्वपूर्ण कार्य दिन के शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किए जाएँ तो उनकी सफलता की प्रबल संभावनाएँ बनती है। वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में आपके लिए है आज के शुभ मुहूर्त। इनके माध्यम से आप अपनी कार्ययोजना बना सकते हैं। इस नववर्ष में आपका दिन शुभ मुहूर्त के साथ मंगलमय हो। यही कामना है।

मास- पौष, पक्ष- शुक्ल, तिथि- सप्तमी मंगलरात्रि 29.39 पश्चात अष्टमी, हिजरी सन- 1430, मु. मास- मोहर्रम, तारीख- 05, नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा दिन 10.20 पश्चात उत्तराभाद्रपदा, चंद्रमा- मीन राशि में रहेंगे।

कार्य की अनुकूलता के लिए- पीपल का स्पर्श करें या दीपक देवस्थान पर लगाएँ।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- पुरातन कार्य करने का मुहूर्त। कृष्ण वस्त्र धारण, व्यापार मुहूर्त और त्रिपुष्कर योग

दिन का पर्व- रवि योग। दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- कलह करने से अर्थ, स्वास्थ्य, मित्र, यश एवं सुख में कमी आती है। अतः इससे बचना चाहिए।

ग्रह योग- पंचक जारी है।

शुभ समय-
सुबह 11.36.12, दिन 3.41-5.11।

सुझाव- जरूरी न समझें तो प्रातः 9.49 से 11.10 के मध्य शुभ कार्य टालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi