Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आज के मुहूर्त (08.1.2009)

8 जनवरी, गुरुवार

हमें फॉलो करें आज के मुहूर्त (08.1.2009)
WDWD
आज का दिन आपके लिए शुभ हो। दिन के शुभारंभ के साथ ही आप रोज की कार्ययोजना बनाते हैं। कभी-कभी शाम होने तक आपके कुछ कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं और कभी-कभी आप अथक मेहनत के बाद भी पूर्णता तक नहीं पहुँच पाते। वास्तव में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कार्य के आरंभ में समय सकारात्मक फलदाई मुहूर्त नहीं था। अगर अति महत्वपूर्ण कार्य दिन के शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किए जाएँ तो उनकी सफलता की प्रबल संभावनाएँ बनती है। वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में आपके लिए है आज के शुभ मुहूर्त। इनके माध्यम से आप अपनी कार्ययोजना बना सकते हैं। इस नववर्ष में आपका दिन शुभ मुहूर्त के साथ मंगलमय हो। यही कामना है।

मास- पौष, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वादशी, सायं 7.49 पश्चात त्रयोदशी, हिजरी सन- 1430, मु. मास- मोहर्रम, तारीख- 10, नक्षत्र- रोहिणी रात्रि 27.37 पश्चात मृगशिरा, योग- शुभ दिन 10.24 पश्चात शुक्ल, मंगलरात्रि 30.25 पश्चता ब्रह्मा, चन्द्रमा- वृषभ राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- जातकर्मादि, सूतीस्नान, नववस्त्र धारण, वृक्षारोपण और व्यापार मुहूर्त एवं शिक्षा से संबंधित कार्य का मुहूर्त।

दिन का पर्व- प्रदोष, योम-ए-आशुरा। दिशाशूल- दक्षिण दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- जातक का गुरु प्रबल हो तो 16 वर्ष की अवस्था से भाग्योदय होता है।

शुभ समय- प्रातः 8.10-10.06, सायं 4.46-6.14।

सुझाव- महत्वपूर्ण न समझें तो दिन में 1.54 से 3.14 के मध्य शुभ कार्य टालें।

कार्य की अनुकूलता के लिए- पीली वस्तुओं का दान करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi