Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आज के मुहूर्त (5.11.2010)

शुक्रवार, 5 नवंबर 2010

हमें फॉलो करें आज के मुहूर्त (5.11.2010)
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- कार्तिक, पक्ष- कृष्‍ण, तिथि- चतुर्दशी दिन 01.02 पश्चात अमावस्या, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- जिल्काद, तारीख- 27, नक्षत्र- चित्रा दिन 12.53 पश्चात स्वाति, योग- प्रीति दिन 02.47 पश्चात आयुष्मान, सूर्योदयकालीन करण- चतुष्पाद, चन्द्रमा- तुला राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- उत्सव मुहूर्त।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।

दिन का पर्व- नरक चौदस, रूप चौदस, दीपावली, महालक्ष्मी पूजन, पितृकार्य अमावस्या।

कार्य की अनुकूलता के लिए- सायंकाल कम से कम 11 दीपक घर में सभी ओर प्रज्ज्वलित करें।

उपयोगी ज्ञान- नववर्ष का व्यापार आरंभ नकद में करना शुभ फलदायी होता है।

शुभ समय- चौघडि़या चर प्रात: 6.34 से 7.58 तक। लाभ प्रात: 7.58 से 9.22 तक। अमृत प्रात: 9.22 से 10.46 तक। शुभ दिन 12.09 से 1.34 तक। चर सायं 4.21 से 5.45 तक। लाभ रात्रि 9.02 से 10.48 तक। स्थिर लग्न- वृश्चिक लग्न प्रात: 7.29 से 9.44 तक। कुंभ लग्न दिन 1.37 से 3.11 तक। वृषभ लग्न सायं 6.22 से 8.20 तक। सिंह लग्न मध्यरात्रि।

सुझाव- यदि जरूरी नहीं हो तो दिन 10.46-12.10 के बीच शुभ कार्य टालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi