Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इन वस्तुओं से चमकाएं अपना भाग्य

क्या आप जानते हैं भाग्यवर्धक वस्तुओं के बारे में...

हमें फॉलो करें इन वस्तुओं से चमकाएं अपना भाग्य
हमारे घर में ही कई ऐसी भाग्यवर्धक चीजें होती है, जिनका प्रयोग करने पर हम स्वयं अपने घर-ऑफिस आदि के नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि कर सकते हैं। ऐसे आसान उपाय जिससे हम सकारात्मक ऊर्जा का विकास कर अपने भाग्य को बदल सकते हैं, अपना भाग्य जागृत कर सकते हैं। आइए जानें :-

अगले पन्ने पर जानिए भाग्यवर्धक वस्तुएं :-


webdunia
FILE


1. रुद्राक्ष

जो व्यक्ति रुद्राक्ष धारण करता है उसे सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।


webdunia
FILE

2. शंख

जिस घर में शंख होता है उस घर में सुख-समृद्धि आती है। शंख में ऐसी खूबियां है जो वास्तु संबंधी समस्याओं को दूर करके घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे घर में खुशहाली आती है।


webdunia
FC

3. घंटी

मान्यता है कि जिन स्थानों पर घंटी की आवाज नियमित तौर पर आती रहती है, वहां का वातावरण हमेशा सुखदायी और पवित्र बना रहता है। सभी नकारात्मक या बुरी शक्तियां निष्क्रिय रहती हैं।


webdunia
FILE


4. स्वस्तिक का चिह्न

स्वस्तिक का चिह्न चारों दिशाओं और जीवन चक्र का भी प्रतीक माना गया है। घर या ऑफिस के वास्तु को ठीक करने के लिए इस चिह्न का प्रयोग किया जाता है। स्वस्तिक के चिह्न को भाग्यवर्धक वस्तुओं में गिना जाता है। घर के द्वार पर स्वस्तिक का प्रयोग से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है।

webdunia
FILE


5. ॐ का लॉकेट

ॐ के साथ लगी चंद्राकार के संबंध में विभिन्न मत हैं। एक मत यह भी है कि चंद्र मन का प्रतीक है और शास्त्रों में मन को सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना गया है। अत: शक्ति सम्पन्नता के लिए ॐ का लॉकेट धारण करना शुभ फलदायी होता है।

webdunia
FILE


6. कलश

जीवन के हर क्षेत्र में धार्मिक कार्य का शुभारंभ मंगल कलश स्थापित करके ही किया जाता है। छोटे अनुष्ठानों से लेकर बड़े-बड़े धार्मिक कार्यों में कलश का उपयोग किया जाता है।

webdunia
FILE

7. गंगाजल

भारत में हर शुभ कार्य में गंगाजल का प्रयोग किया जाता है। गंगाजल को भारतीय हिन्दू धर्म में ब्रह्मद्रव और अमृत मानते हैं। मन्दिरों में चरणामृत के रूप में दिया जाने वाला द्रव्य गंगाजल ही होता है, जिसको ग्रहण करने से अंतर आत्मा की शुद्धि होती है।

webdunia
FILE


8. मौली (कलाई पर बंधने वाला नाड़ा)

मौली को हिन्दू संस्कृति में धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करते समय या नई वस्तु खरीदने पर हम उसे मौली बांधते है, ताकि वह हमारे जीवन में शुभता प्रदान करें।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi