Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्ज उतारना है तो इन्हें जरूर आजमाएं

कर्ज मुक्ति के लिए इन बातों का रखें ध्यान

हमें फॉलो करें कर्ज उतारना है तो इन्हें जरूर आजमाएं
कई बार कर्ज लेने के बाद उसे लौटाना व्यक्ति को भारी पड़ता है और उसकी पूरी जिंदगी कर्ज चुकाते-चुकाते खत्म हो जाती है।

पेश है शास्त्रों और पुरानी मान्यताओं के अनुसार कर्ज लेने व देने संबंधी कुछ आसान से टिप्स। इन पर अमल करने पर आपका कर्ज, ऋण या उधार तेजी से सिर से उतर जाएगा।

आगे पढ़ें कर्ज उतारने के 10 सरल उपाय....


webdunia
FILE


1. किसी महीने की कृष्ण पक्ष की 1 तिथि, शुक्ल पक्ष की 2, 3, 4, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13 पूर्णिमा व मंगलवार के दिन उधार दें और बुधवार को कर्ज लें।

webdunia
FILE


2. चर लग्न जैसे मेष, कर्क, तुला व मकर में कर्ज लेने पर शीघ्र उतर जाता है, लेकिन चर लग्न में कर्जा दें नहीं। चर लग्न में 5वें व 9वें स्थान में शुभ ग्रह व 8वें स्‍थान में कोई भी ग्रह नहीं हो, वरं ना ऋण पर ऋण चढ़ता चला जाएगा।

webdunia
FILE



3. प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें।


webdunia
FILE


4. हस्त नक्षत्र रविवार की संक्रांति के वृद्धि योग में कर्ज उतारने से शीघ्र ही ऋण से मुक्ति मिलती है।

webdunia
FILE


5. कर्ज लेने जाते समय घर से निकलते वक्त जो स्वर चल रहा हो, उस समय वही पांव बाहर निकालें तो कार्यसिद्धि होती है, परंतु कर्ज देते समय सूर्य स्वर को शुभकारी माना है।

webdunia
FILE


6. वास्तुदोषनाशक हरे रंग के गणपति मुख्य द्वार पर आगे-पीछे लगाएं।

webdunia
FILE


7. वास्तु अनुसार ईशान कोण को साफ-स्वच्‍छ रखें।

webdunia
FILE


8. हनुमानजी के चरणों में मंगलवार व शनिवार के दिन तेल-सिंदूर चढ़ाएं और माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।

webdunia
FILE


9. ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का शुक्ल पक्ष के बुधवार से नित्य पाठ करें।

webdunia
FILE


10. बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर घी-शकर मिलाकर गाय को खिलाने से शीघ्र कर्ज से मुक्ति मिलती है


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi