Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मौनी अमावस्या : विशेष दान एवं मंत्र

पवित्र नदियों में स्नान से विशेष पुण्यलाभ

हमें फॉलो करें मौनी अमावस्या : विशेष दान एवं मंत्र

मौनी अमावस्या : क्या करें दान, पढ़ें कौन-सा मंत्र

मौनी अमावस्या : करें यह दान, पढ़ें इस मंत्र को

FILE

दुख, दारिद्र्य और सभी को सफलता दिलाने वाली मौनी अमावस्या इस बार 30 जनवरी, गुरुवार को पड़ रही है। हिन्दू धर्मग्रंथों में माघ मास को बेहद पवित्र माना जाता है। ग्रंथों में ऐसा उल्लेख है कि इसी दिन से द्वापर युग का शुभारंभ हुआ था।

क्यों रखें मौन, पढ़ें महत्व :-

मौनी अमावस्या के दिन मौन धारण करने का भी प्रचलन सनातन से चला आ रहा है। यह काल, एक दिन, एक मास, एक वर्ष या आजीवन भी हो सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन मौन धारण करने से विशेष ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

webdunia
FILE


क्या करें दान :-

मौनी अमावस्या के दिन तेल, तिल, सूखी लकड़ी, कंबल, गरम वस्त्र, काले कपड़े, जूते दान करने का विशेष महत्व है। वहीं जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा नीच का है, उन्हें दूध, चावल, खीर, मिश्री, बताशा दान करने में विशेष फल की प्राप्ति होगी।


webdunia
FILE


क्यों करें स्नान :-

शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि दिन नर्मदा, गंगा, सिंधु, कावेरी सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान, दान, जप, अनुष्ठान करने से कई दोषों का निवारण होता है। इस दिन ब्रह्मदेव और गायत्री का भी पूजन विशेष फलदायी होता है।

इस दिन मौन व्रत धारण करने और बताए गए मंत्रों के जप से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।


webdunia
FILE


किस मंत्र का करें जाप :-

अमावस्या के दिन इस मंत्र के जप से जातकगणों को विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। साथ ही स्नान दान का पूर्ण पुण्य मिलेगा।

* ।।अयोध्या, मथुरा, माया, काशी कांचीर् अवन्तिका, पुरी, द्वारावतीश्चैव: सप्तैता मोक्षदायिका।।

* ।।गंगे च यमुनेश्चैव गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु, कावेरी जलेस्मिनेसंनिधि कुरू।।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi