Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

होली पर आजमाएं कर्ज मुक्ति के उपाय

हमें फॉलो करें होली पर आजमाएं कर्ज मुक्ति के उपाय
* होली पर यह नुस्खा आजमाएं कर्ज से छुटकारा पाएं

FILE

अगर आप पर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज है, तो होली की रात में इस विशेष उपाय को आजमा कर कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।

अगले पेज पर जानिए क्या है वह उपाय



webdunia
FILE


जिस स्थान पर होली जलनी हो, उस स्थान पर एक छोटा-सा गड्ढा खोदकर उसमें तीन अभिमंत्रित गोमती चक्र तथा तीन कौड़ियां दबा दें। फिर मिट्टी में लाल गुलाल व हरा गुलाल मिलाकर उस गड्ढे को भरकर उसके ऊपर पीले गुलाल से कर्जदार का नाम लिख दें।

जब होली जले तब आप पान के पत्ते पर 3 बतासे, घी में डुबोया एक जोड़ा लौंग, तीन बड़ी इलायची, थोड़े-से काले तिल व गुड़ की एक डली रखकर तथा सिन्दूर छिड़ककर पान के पत्ते से ढंक दें।

अब सात परिक्रमा करते हुए प्रत्येक बार निम्न मंत्र का जप करके एक-एक गोमती चक्र होलिका में डालते जाएं -
'ल्रीं ल्रीं फ्रीं फ्रीं अमुक कर्ज विनश्यते फट् स्वाहा'। यहां अमुक के स्थान पर कर्जदार का नाम लें। परिक्रमा करने के बाद प्रणाम करके वापस आ जाएं।

अगले पेज पर जानें क्या करें दूसरे दिन


webdunia
FILE

दूसरे दिन जाकर सर्वप्रथम तीन अगरबत्ती दिखाकर गड्ढे में से सामग्री निकाल लें और थोड़ी-सी गुलाल मिश्रित मिट्टी भी ले लें। फिर सभी को किसी नदी में प्रवाहित कर दें।

कुछ ही समय में कर्ज मुक्ति के रास्ते निकलने लगेंगे


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi