Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव टिकट और आपकी राशि

हमें फॉलो करें चुनाव टिकट और आपकी राशि
ND
- डॉ. रामकृष्‍ण डी. तिवारी

चुनाव की सटीक भविष्यवाणी के लिए कुंडली ग्रह स्थिति व जातक के ग्रह योग पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए मेदनीय ज्योतिष जिसमें सकुन, राष्ट्र की संपूर्ण स्थिति का अध्ययन, राजनीतिक दल व दल प्रमुखों का विचार, देश की आर्थिक, सामाजिक स्थिति, क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति आदि को ग्रह व ग्रह से संबंधित प्रभाव की कसौटी पर रखकर फलित कथन किए जाते हैं।

मेदनीय ज्योतिष से यदि गणना करके फलादेश किए जाते तो फल के ठीक मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव नवंबर एवं दिसंबर माह में होने जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में नामांकन की 7 नवंबर 08 अंतिम तिथि है। किस राशि वाले जातक को टिकट मिलने के क्या योग हैं, किस दिनांक को अनुकूलता व प्रतिकूलता रहेगी एवं उसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, इसका विवरण हम यहाँ ग्रह गणना के आधार पर प्रस्तुत कर रहे हैं।

इस काल में ग्रहों में परिवर्तन : 1 नवंबर रात्रि 2.47 पर बुध का तुला में प्रवेश किया, 7 नवंबर को रात्रि 8.34 पर शुक्र का धनु एवं मंगल का मध्यरात्रि में वृश्चिक प्रवेश। इस पूरी अवधि में मंगल का अस्त रहना महत्वपूर्ण घटना है। इस योग का प्रभाव इस प्रकार है।

webdunia
ND
मेष व तुला : आपकी राशि के ग्रह अत्यंत आशाजनक हैं। आपको प्रत्याशी बनने के लिए अर्थ व्यय अधिक करना पड़ेगा। प्रयास इस प्रकार करना चाहिए जिससे आपका बैर कम से कम हो क्योंकि इस कार्य के कारण आपके बैरियों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ-कुंभ : आपकी राजनीतिक स्थिति अत्यंत प्रबल हो तो ही आप इस चुनाव के टिकट के लिए प्रयास करें। ग्रह योगों की स्थिति आपके लिए कम अनुकूल है। इस प्रक्रिया में आपको आर्थिक नुकसान, क्लेश होने की संभावना है।

मिथुन-धनु : आपको आश्वासन व सम्मान बहुत मिलेगा। यदि आप टिकट का निर्णय करने वालों पर दबाव बनाए रखें तो आपको टिकट मिलना निश्चित है। इस पूरी प्रक्रिया में आपको अपना आत्म विश्वास बनाए रखना जरूरी है। कुछ ग्रह स्थिति के कारण आपको डर लग सकता है। अतः इससे बचें।

कर्क-मीन : आपके टिकट के मिलने या तय होने के उपरांत पुनः जुड़ने के योग हैं। इस पूरी प्रक्रिया काल में स्थिति में बहुत परिवर्तन आएगा। इस लिए आपको बहुत सावधान रहना चाहिए। आपके योग में प्रयास सफल होगा। यह कहानी मुश्किल है लेकिन यह तय है कि इस प्रयास का कोई न कोई लाभ आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। यदि आपको कोई कानूनी समस्या हो तो उसका निराकरण अवश्य ही कर ले नहीं तो कुछ कानूनी अड़चन आने की संभावना है।

सिंह-कन्या : यह चुनाव आपको क्लेश दे सकता है। अतः सावधानी से काम लें। आप यदि प्रयास में कोई कमी नहीं रखते हैं तो आपको टिकट मिल सकता है। आपको अपने प्रयास एक से अधिक व्यक्ति व एक से अधिक क्षेत्र के लिए करना चाहिए।

वृश्चिक-मकर : इन राशि के जातक को चुनाव लड़ने का मानस शीघ्र बनाना चाहिए। छोटी-छोटी समस्याओं से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। विवाद व निराशाजनक काम जरूर मिल सकता है। परंतु सफलता की संभावना प्रबल है। स्वयं के सामर्थ्य से पराक्रम प्रारंभ करें। सफलता मिलेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi