Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यह है सुपर कार, 435 किमी की रफ्तार

हमें फॉलो करें यह है सुपर कार, 435 किमी की रफ्तार
PR
अगर आप इस कार की रफ्तार देखेंगे तो चौक जाएंगे। यह कार 435 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सड़क पर दौड़ती है। अमेरिका के इंजीनियरों ने इसे सुपर कार होने का दावा किया है।

फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में प्राइवेट टेस्ट के दौरान अमेरिकी कंपनी हेनेसी की वीनोम जीटी ने दुनिया की सबसे तेज गति वाली कार का नया रिकॉर्ड बनाया।

देखें वीडियो में कार की शानदार रफ्तार-

(Courtesy: youtube)


इससे पहले यह रिकॉर्ड 431 किमी का था, जो 2010 में बुगाटी की वेरॉन दो सीटर सुपर स्पोर्ट कार ने बनाया था। यह कार नासा की लैंडिंग स्ट्रिप पर कंपनी ने वन वे दौड़ाई गई। सूत्रों के मु‍ताबिक इस कार की स्पीड की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्‍स में बुगाटी का पहला स्थान बरकरार रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi