Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बामियान: मूर्ति के पुनर्निमाण की कोशिश

हमें फॉलो करें बामियान: मूर्ति के पुनर्निमाण की कोशिश
, शनिवार, 26 फ़रवरी 2011 (16:45 IST)
BBC
जर्मनी के म्यूनिख विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एरविन एम्मर्लिंग अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की प्रतिमा के पुनर्निमाण की अनुमति लेने का प्रयास कर रहे हैं। बामियान में गौतम बुद्ध की दो विशालकाय मूर्तियाँ थीं जिन्हें दस साल पहले तालिबान ने तबाह कर दिया था।

प्रोफेसर एम्मर्लिंग कहते हैं कि तबाह की गई दो मूर्तियों में से कम से कम एक का पुनर्निमाण संभव है। उन्होंने अपनी टीम के साथ पिछले पाँच वर्षों में बामियान की कई यात्राएँ की हैं। वे वहाँ तबाह की गई मूर्तियों का अध्ययन करते रहे हैं।

प्रोफेसर एम्मर्लिंग ने दोनों मूर्तियों के लगभग चार सौ टुकड़ों की पहचान कर ली है। उन्हें यकीन है कि बुद्ध की छोटी मूर्ति को दोबारा उसी जगह स्थापित किया जा सकता है जहाँ वो तालिबान की कार्रवाई से पहले थी।

प्रोफेसर एम्मर्लिंग की योजना सिर्फ मूल पत्थरों का ही प्रयोग करने की है, वे मूर्ति में कोई नए पत्थर नहीं लगाना चाहते।

webdunia
BBC
बेहतरीन संगतराशी की मिसाल : लेकिन प्रोफेसर एम्मर्लिंग को अपना काम पूरा करने के लिए अफगानिस्तान की सरकार के अलावा यूनेस्को जैसी संस्थाओं को भरोसा दिलाना होगा कि वो जो कुछ करना चाहते हैं वो सही है।

सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान सरकार की अनुमित बेहद जरूरी होगी। छठी शताब्दी में निर्मित बामियान में गौतम बुद्ध की बड़ी मूर्ति 53 मीटर और छोटी 35 मीटर ऊँची थी। तालिबान प्रशासकों ने उन्हें इस्लाम के खिलाफ बताते हुए तोपों से गोले दागकर तबाह कर दिया था।

तालिबान की इस हरकत से दुनिया भर में लोग हैरान हुए थे। बामियान बुद्ध के नाम से मशहूर इन पत्थर को तराश कर बनाई मूर्तियों को इतिहासकार प्राचीन काल में संगतराशी का बेहतरीन नमूना मानते हैं।

प्रोफेसर एम्मर्लिंग अगले सप्ताह पेरिस में बामियान की बुद्ध प्रतिमाओं के भविष्य पर होने वाले सम्मेलन में अपना प्रस्ताव रखने वाले हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi