Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुछ खास फेस पैक

हमें फॉलो करें कुछ खास फेस पैक
IFMIFM
* 2 बड़े चम्मच बेसन में, 1 बड़ा चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और 1 छोटा चम्मच हल्दी का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएँ। अब इस पेस्ट को चेहरे पर कुछ देर लगाकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
* जौ के आटे में बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है।

* 1 चम्मच अंगूर का रस, 1 चम्मच बादाम पावडर व 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएँ। अब इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

* 2 चम्मच ऑलिव ऑयल में 2 चम्मच अनानास का रस मिलाकर इस घोल को कुछ देर तक चेहरे पर लगाकर बाद में ठंडे पानी से चेहरा धोने पर चेहरे की रौनक लौट आती है।

* गाजर का रस व संतरे का रस मिलाकर लगाने से भी त्वचा की रंगत निखरती है।
* ऐलोवेरा की पत्तियों का रस निकालकर चेहरे पर लगाएँ। रस के सूख जाने पर चेहरा धोएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi