Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पर्सनॉलिटी में फौरन बदलाव लाने के खास टिप्स

हमें फॉलो करें पर्सनॉलिटी में फौरन बदलाव लाने के खास टिप्स
आप अगर अपने लुक से ऊब गए हैं तो उसे फौरन बदल दीजिए।

नया लुक न केवल आपकी पर्सनॉलिटी में बदलाव लाएगा, बल्कि आपको आत्मविश्वास से भी भर देगा। अपना लुक फौरन बदलने के लिए यहां आपके लिए कुछ टिप्स हैं।

अपने आप में एक नयापन महसूस करने के लिए कुछ छोटे प्रयोग करें और आश्चर्यजनक बदलाव देखें।


webdunia
FILE


एक नया हेयर स्टाइल- बाल कटवाना एक बड़ा बदलाव है। नया और अच्छा हेयर कट आप में आत्मविश्वास लाएगा और लोग आपको नोटिस करना शुरू कर देंगे।


webdunia
FILE


कुछ नए कपड़े खरीदें- बाल कटवाने के बाद आपको जो नया लुक मिला है, उसके अनुसार कपड़े चुनें। आपको अपने पुराने स्टाइल को बदलने की जरूरत है।

अगर आप हमेशा जींस और टी-शर्ट पहनती हैं तो अबकी बार एक अच्छी फिटिंग का कुर्ता और लेगिंग या पटियाला सलवार पहनें और चूड़ियों और ब्रेसलेट के साथ पारंपरिक लिबास पहनें।

इसी तरह, अगर आप हमेशा पारंपरिक पहनावा पहनती हैं तो आपके लिए समय है एक जोड़ी जींस और टॉप खरीदने का।

webdunia
FILE


रूटीन सैलून ट्रीटमेंट से कुछ अलग करें- भौंहों को एक अलग आकार दें। अगर आप हमेशा भौंहें घुमावदार करवाती हैं तो इस बार धनुषाकार करके देखें। ऐसा करना भी आपके रूप में अच्छे बदलाव ला सकता है।

webdunia
FILE


सफाई- अगर आपने लंबे समय से अपने चेहरे को समय नहीं दिया है तो Scrubbing और cleansing करवाएं। अच्छी कंपनी का scrub प्रयोग करें ताकि आपकी त्वचा साफ और ताजा लगे


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi