Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेहत का प्याला- चाय

हमें फॉलो करें सेहत का प्याला- चाय

गायत्री शर्मा

WDWD
चाय केवल लाल पानी का ही नाम नहीं बल्कि सेहत का प्याला भी है। जहाँ चाय हमें कई बीमा‍रियों से बचाती है वहीं हमारे स्वाद की तृप्ति भी करती है। चुस्कियों के साथ पिया जाने वाला यह पेय आज केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रचलित है।

हर रोज सुबह अखबार के साथ, दोस्तों के साथ पार्टी में, किसी सगे-संबधी के यहाँ, हर कहीं चाय का प्याला हमारे हाथ में ही होता है। भारत में तो इसे आदर-सत्कार का पेय माना जाता है जो किसी भी आंगतुक के स्वागत के समय उसे पेश किया जाता है।

  चाय पीने का कोई मौसम या वजह नहीं होती। इसे पीने वालों को तो बस पीने का बहाना चाहिए। क्या बच्चे, क्या बूढ़े चाय तो आज सभी की चहेती है।      
चाय को सर्वप्रथम 2737 बी.सी. में खोजा गया, जब चायनीज मेडीसिन के जनक राजा शेननंग के खौलते पानी में पेड़ से गिरी कुछ काली पत्तियों ने अपना रंग छोड़ा। तमाम शोधों के बाद इसका अनेक प्रकार से चिकित्सा विधियों में उपयोग होने लगा।

चाय पीने का कोई मौसम या वजह नहीं होती। इसे पीने वालों को तो बस पीने का बहाना चाहिए। क्या बच्चे, क्या बूढ़े चाय तो आज सभी की चहेती है। हर सुबह हमारी अलसाई आँखों को जगाने वाली, हमें स्फूर्ति देने वाली चाय ही है जो दिनभर हमें तरोताजा रखती है। तो अब आप भी जान गए कि कितनी गुणकारी है चाय। तो आज की यह शाम सेहत के इस प्याले के नाम।

चाय के उपयोग:-
* चाय का उपयोग घरेलू चिकित्सा में भी किया जाता है। इसके द्वारा कई बीमारियों का घरेलू उपचार किया जाता है। वैसे तो हर मौसम में इसे पिया जाता है लेकिन अक्सर सर्दियों के दिनों में इसे खासा पसंद किया जाता है।
चाय में अदरक, लौंग व गुड़ मिलाकर सर्दी व खाँसी होने पर पिलाया जाता है जिससे मरीज को काफी हद तक इससे राहत मिलती है।
* यह हमारी त्वचा को ‍डीहाइड्रेशन से बचाती है। जिससे त्वचा की रौनक बढ़ती है।
* अपने एंजाइम गुणों के कारण चाय हमारी पाचनशक्ति को बेहतर बनाती है।
* बालों, नाखूनों व चेहरे की सुंदरता के लिए कई सौंदर्य विशेषज्ञ चाय की पत्तियों का प्रयोग करते हैं।
* चाय हमें सर्दी, एलर्जी व फ्लू आदि बीमारियों से बचाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi