Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिपाशा बसु : आर या पार

हमें फॉलो करें बिपाशा बसु : आर या पार

बिपाशा अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रही हैं। बढ़ती उम्र, फीका होता ग्लैमर, नई एक्ट्रेस की चुनौतियों के अलावा उनकी पिछली फिल्में भी दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाईं। ‘प्लेयर’ में बिपाशा के साथ कई सितारे थे, लेकिन फिल्म को जमीं पर आने में देर नहीं लगी। जोड़ी ब्रेकर्स की असफलता ने बिपाशा का दिल तोड़ दिया।


अब बिपाशा, महेश भट्ट की शरण में हैं,‍ जिन्होंने बिपाशा के करियर के शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भट्ट की फिल्म राज 3 वे कर रही हैं। महेश भट्ट भी कहने लगे हैं कि इस समय बिपाशा असुरक्षा के दौर से गुजर रही हैं और राज 3 उनके करियर के लिए जीवन-मरण का प्रश्न बन गई है।

राज 3 में बिपाशा एक ऐसी अभिनेत्री बनी हैं जिसकी चमक तेजी से कम होती जा रही है। यह किरदार कई एक्ट्रेस से प्रभावित बताया जा रहा है। यह बिपाशा से प्रेरित भी कहा जा सकता है क्योंकि जिस दौर से बिपाशा गुजर रही हैं कुछ वैसा ही रोल उनकी फिल्म में भी है। इस किरदार को समझने और निभाने में शायद बिपाशा को आसानी भी हुई हो क्योंकि उन्हें वही एक्ट करना है जो उनके अंदर चल रहा है।

बिपाशा को कभी बहुत अच्छा कलाकार नहीं माना गया है, लेकिन संभव है कि राज 3 उनके द्वारा निभाए गए बेहतरीन परफॉर्मेंसेस में से एक हो। बिपाशा को दर्शक ग्लैमरस रोल में ही पसंद करते हैं, लेकिन उनके अंदर भी एक ऐसी प्यास जगी जो अक्सर कलाकारों में कुछ वर्षों बाद जाग जाती है। वे कुछ ऐसी फिल्म करना चाहते हैं जिसे वर्षों बाद वे अपने बच्चे के बच्चों के साथ देख सके। उस फिल्म के कारण उनका नाम लंबे समय तक याद किया जाए।

बिपाशा ने अपनी सीमित अभिनय प्रतिभा की सीमा को लांघते हुए कुछ ऐसी फिल्में कर डाली जिससे उनके अच्छे खासे करियर को नुकसान पहुंचा। न उन फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया और न ही वे फिल्म चली।

आखिरकार फिर ग्लैमरस रोल की शरण में वे लौंटीं। इस फिल्म के हीरो इमरान हाशमी के साथ बहुत पहले बिपाशा ने काम करने से मना कर दिया था, लेकिन अब वे राजी हो गईं।

राज 3 के अलावा बिपाशा एक और हॉरर फिल्म कर रही है जिसका नाम है ‘आत्मा’। इसमें बिपाशा के साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी हैं जिन्होंने ‍’गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘कहानी’ के जरिये लोकप्रियता बटोरी है। इमरान हाशमी को ठुकराने वाली बिपाशा आज नवाजुद्दीन जैसे सामान्य लुक वाले की हीरोइन बन कर आ रही हैं जो यह दर्शाता है कि उनकी सोच बदली है। इस फिल्म में बिपाशा ग्राफिक डिजाइनर बनी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi