Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्वीटर पर गुलजार के नाम से जाली अकाउंट

हमें फॉलो करें ट्वीटर पर गुलजार के नाम से जाली अकाउंट
PR
ट्वीटर और फेसबुक पर लोकप्रिय लोगों के कई फेक अंकाउट्स खोल लिए जाते हैं और बेचारे प्रशंसक उन्हें सही समझ फॉलो कर लेते हैं। देर-सबेर यह बात सामने आती ही है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है। कई सेलिब्रिटीज इसका शिकार हो चुके हैं और यह बुरा अनुभव झेलने वालों में अब मशहूर निर्देशक, गीतकार और लेखक गुलजार का नाम भी जुड़ गया है।

गुलजार के नाम पर एक जाली ट्वीटर अकाउंट 'मैं गुलजार' खोला गया है। प्रशंसकों ने उसे फॉलो करना शुरू कर दिया। गुलजार के फैंस झांसे में आकर इसे फॉलो करें यहां तक तो ठीक है, लेकिन मीडिया को तो इस बात की पुष्टि कर लेनी चाहिए कि यह वास्तव में गुलजार साहब का अकाउंट है या नहीं।

कई नामी-गिरामी चैनल्स ने इस अकाउंट को फॉलो कर लिया और उनकी कविताओं को ले लिया गया। एक मशहूर चैनल ने इस जाली अकाउंट से एक ट्वीट को गुलजार की बता कर कार्यक्रम में पेश कर दी। ये सब बातें आमतौर पर खुश रहने वाले गुलजार को नाराज करने के लिए काफी थी। उन्होंने तुरंत अपने फैंस और लोगों को बताया कि उनका ट्वीटर पर कोई अकाउंट नहीं है जो इस अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं उन्हें मालूम हो कि यह फेक अकाउंट है।

उम्मीद की जानी चाहिए कि गुलजार साहब के प्रशंसक इस बात को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi