Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनुष्का के साथ जोड़ा जा रहा है शाहिद का नाम

हमें फॉलो करें अनुष्का के साथ जोड़ा जा रहा है शाहिद का नाम
शाहिद कपूर का नाम इन दिनों ‘रब ने बना दी जोड़ी’ की नायिका अनुष्का शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों यशराज फिल्म्स की एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसके निर्देशक हैं परमीत सेठी। कहा जा रहा है कि कुछ दिनों की शूटिंग के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और अब बात इससे भी आगे बढ़ गई।

उधर शाहिद से जुड़े लोगों का कहना है कि इसमें बिलकुल भी सच्चाई नहीं है और ये बात शाहिद के लिए नई नहीं है। वे जिस नायिका के साथ फिल्म करते हैं उसके साथ उनका नाम जोड़ दिया जाता है। ऐसा लगता है कि जैसे वे सिर्फ रोमांस ही करते हैं।

करीना कपूर से अलग होने के बाद शाहिद के सानिया मिर्जा, विद्या बालन, अमृता राव और प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांस के चर्चे हो चुके हैं। अब अनुष्का को इस सूची में जोड़ दिया गया है।

शाहिद चाहते हैं कि उनके अभिनय की बात हो। उनकी फिल्मों की बात हो। लेकिन लोग सिर्फ उनके रोमांस की ही बात करना पसंद करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi