Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनुष्का को पहनना होगी बिकनी!

हमें फॉलो करें अनुष्का को पहनना होगी बिकनी!
PR
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ‘लेडिस वर्सेस रिकी बहल’ नामक फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा को वजन कम करने के लिए कहा गया है क्योंकि ‘बैंड बाजा बारात’ की कामयाबी का जश्न मनाने के बाद उनका वजन थोड़ा बढ़ गया था। इस बारे में सूत्रों का कहना है कि फिल्म में उन्हें बिकनी में दिखाया जाएगा इसलिए वजन घटाने के लिए कहा गया है।

‘बदमाश कंपनी’ नामक फिल्म में अनुष्का ने टू पीस जैसी ड्रेस पहनी थी, लेकिन इस बार उन्हें बिकनी में दिखाया जाएगा। इस फिल्म में उनके हीरो हैं रणवीर सिंह जिनके साथ इन दिनों अनुष्का के रोमांस के चर्चे हैं। हालाँकि अनुष्का उन्हें अपना खास दोस्त बताती हैं।

‘लेडिस वर्सेस रिकी बहल’ एक ऐसे लड़के की कहानी है जो कई लड़कियों से फ्लर्टिंग करता है। अनुष्का इसमें एक हॉट गर्ल बनी है और संभवत: इसीलिए उन्हें बिकनी में दिखाया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi