Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आईफा समारोह में विद्या बालन की जगह प्रियंका

हमें फॉलो करें आईफा समारोह में विद्या बालन की जगह प्रियंका
तांबा बे , शनिवार, 26 अप्रैल 2014 (21:14 IST)
तांबा बे (अमेरिका)। अभिनेत्री विद्या बालन के मां बनने की अटकलों के बीच आईफा में भारतीय सिनेमा को प्रोत्साहन देने के एक सत्र में आखिरी वक्त में उनके स्थान पर प्रियंका चोपड़ा नजर आईं।
PR

पिछले महीने आईआईएफए में भारतीय सिनेमा को प्रोत्साहन देने के लिए अमेरिका की यात्रा करने वाली 36 वर्षीय विद्या के आईफा समारोह के इस सत्र में भाग लेने की संभावना थी।

सूत्रों ने बताया कि विद्या ने अंतिम क्षणों में अपनी योजना बदल दी। हम लोगों को इसका कारण नहीं बताया गया है, शायद प्रबंधन को जानकारी हो। अब हमारे पास इस सत्र के लिए प्रियंका हैं। विद्या आईफा मास्टर क्लास पैनल में हॉलीवुड अभिनेता केविन स्पेसी के साथ भी नजर आने वाली थीं।

अटकलें हैं कि वह गर्भवती हैं और इसीलिए उन्होंने आईफा पुरस्कार समारोह से दूर रहने का फैसला किया। विद्या ने यूटीवी-वाल्ट डिज्ने के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। (भाषा)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi