Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इमरान का किरदार दाउद से प्रेरित!

हमें फॉलो करें इमरान का किरदार दाउद से प्रेरित!
PR
ज्यादातर फिल्मों में इमरान हाशमी ने एक जैसे रोल निभाए हैं। दो-तीन गाने, किसिंग सीन, हीरोइन के साथ कुछ हॉट शॉट्‍स और फिल्म पूरी। लेकिन ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में इमरान कुछ अलग अंदाज में नजर आएँगे। उन्हें बहुत दिनों बाद या कहे कि पहली ऐसा रोल मिला है जिसे ‘हटके’ कहा जा सकता है।

इस फिल्म में इमरान अंडरवर्ल्ड के डॉन बने हैं। वो भी सत्तर के दशक के। मूँछ, बड़े चश्मे और प्रिंटेड शर्ट्स में इमरान नजर आएँगे। हुलिया बदलना तो आसान है, लेकिन सवाल एक्टिंग का है।

इमरान से जुड़े सूत्र बताते हैं कि उन्होंने एक्टिंग पर भी मेहनत की है। नेट पर रिसर्च किया और अपराधियों को समझने की कोशिश की। क्या वे सोचते हैं? उनकी बॉडी लैंग्वेज क्या है? उसके बाद उन्होंने फिल्म में शोएब नामक किरदार निभाया।

नाम किरदार का भले ही शोएब हो, लेकिन चर्चा तो यह है कि इमरान का यह कैरेक्टर दाउद इब्राहीम से प्रेरित है। इस पर फिलहाल इमरान ने चुप्पी साध रखी है।

मिलन लथुरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, कंगना और प्राची देसाई अन्य कलाकार हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi