Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

काजल बनेगी अजय की नायिका

हमें फॉलो करें काजल बनेगी अजय की नायिका
, मंगलवार, 22 फ़रवरी 2011 (17:37 IST)
चंद्रकांत शिंदे
अजय देवगन की नई फिल्म 'सिंघम' में उनकी नायिका के रूप में काजल अग्रवाल का चयन किया गया है। काजल है तो मुंबई की ही, लेकिन दक्षिण भारतीय फिल्मों में उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की है। अजय की 'सिंघम' भी तमिल फिल्म की ही रिमेक है इसलिए दक्षिण में सफल काजल को ही उन्होंने अपनी नायिका बनाया है। रिलायन्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।

PR


बॉलीवुड में बिना गॉडफादर या पहुँच के बिना मौका मिलना मुश्किल होता है। किसी और भाषा में खासकर दक्षिण भारतीय फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद बॉलीवुड के दरवाजे आराम से खुलते हैं इसलिए मुंबई की कुछ लड़कियाँ दक्षिण की ओर रुख करती हैं

मुंबई में सुमन और विनय अग्रवाल के घर जन्मी और पली बढ़ी काजल ने भी बॉलीवुड की बजाय दक्षिण भारतीय फिल्मों की ओर रुख किया। काजल ने दक्षिण भारत में कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम कर अपना स्थान बनाया है। उनकी फिल्म 'मागाधीरा' कई देशों में प्रदर्शित हो चुकी हैं और सफलता के झंडे गाड़ चुकी हैं। युवरानी मित्रवंदा, इंदिरा, चंदामामा आदि उनकी अन्य हिट फिल्में हैं। बॉलीवुड में भी उन्होंने ' क्यों हो गया ना' में ऐश्वर्या की सहेली का छोटा सा किरदार निभाया था। शाहरुख, काजोल और प्रीति जिंटा काजल के पसंदीदा कलाकार हैं।

webdunia
PR


निर्देशक रोहित शेट्टी ने बताया कि काजल दक्षिण भारतीय फिल्मों की सफल अभिनेत्री हैं सिंघम के किरदार में पूरी तरह सूट हैं इसीलिए हमने उसका चयन किया है। मूल सिंघम का हिंदीकरण करते हुए हमने उसमें लगभग 75 फीसदी बदलाव किया है। हालाँकि फिल्म की मूल कहानी हमने कायम रखी हैं। कुछ नए किरदार हमने तैयार किए हैं। सिंघम का काम शुरु हो गया है और जुलाई में फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi