Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

काजोल को अजय देवगन देंगे सरप्राइस

हमें फॉलो करें काजोल को अजय देवगन देंगे सरप्राइस
बॉलीवुड के ‘सिघंम’ अजय देवगन अपनी पत्नि काजोल से कितना प्यार करते है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अजय ने अपनी पत्नि काजोल के जन्मदिन के लिए एक सरप्राइस प्लान किया है।

आने वाले महीने की 5 तारिख को प्रतिभावान और सुंदर अभिनेत्री काजोल 39 वर्ष की हो जाएंगी। इस मौके पर अजय और काजोल की बहन तनिशा ने एक सरप्राइज प्लान किया है। अजय ने बांद्रा के एक रेस्टोरेंट को 4 अगस्त की रात के लिए बुक किया है।

सूत्रों के अनुसार काजोल के जन्मदिन वाले दिन सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। काजोल हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखती हैं। काजोल के जन्मदिन के इस मौके पर तनुजा, तनिशा, काजोल की बेटी न्यासा और बेटा युग तथा परिवार के कुछ करीबी लोग ही मौजूद रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi