Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टाइगर ने अपने फैंस के साथ मनाएंगे वर्ल्ड डांस डे

हमें फॉलो करें टाइगर ने अपने फैंस के साथ मनाएंगे वर्ल्ड डांस डे
टाइगर श्रॉफ बहुत शानदार डांसर भी हैं। उन्होंने कहा कि डांस के प्रति बचपन से ही उनकी दीवानगी है और उन्होंने इसका प्रशिक्षण भी लिया है। 'हीरोपंती' के गीत 'व्हिसल बजा' से दर्शकों को उनके नृत्य कौशल की एक झलक मिलती है। इस अभिनेता की फिल्म आने से पहले से ही फैन फॉलोइंग हो गई है। इसलिए मौके पे चौका मारते हुए 29 अप्रैल को 'वर्ल्ड डांस डे' के अवसर पर अपने फैंस को डांस सिखाने का निर्णय लिया है।

यह इवेंट मुंबई के एक मॉल में होगा और इसका उद्देश्य होगा 'गैर नर्तकों कदम उठाओ' उनके प्रशंसकों के आनंद के लिए यह इवेंट किया जा रहा है। इसके लिए बहुत सारी एप्लिकेशन आ रही है पर यह मौका केवल 20 प्रशंसकों को ही मिल सकता है। टाइगर श्रॉफ, माइकल जैक्सन को अपना आइकन मानते हैं, उन्होंने अपने पॉप आइकन की तरह जी तोड़ अभ्यास किया है और यही चीज़ वे अपने फैंस के साथ शेयर करना चाहते हैं।

निर्देशक साबिर खान ने कहा कि टाइगर एक प्रतिभाशाली युवा लड़का है जो डांस और मार्शल आर्ट में पारंगत है। ट्रेलर में दिखाए एक्शन सींस के लिए उसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi