Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दर्द-ए-शेर्लिन

हमें फॉलो करें दर्द-ए-शेर्लिन
चर्चा में रहना तो कोई शेर्लिन चोपड़ा से सीखें। शेर्लिन के पास फिल्में नहीं थीं तो उन्होंने अपने आपको चर्चा में रखने के लिए म्यूजिक वीडियो ‘आउटरेजियस’ निकाला। इसमें वे सेक्सी अंदाज में नजर आईं।

अलबम को काफी लोकप्रियता मिली। यश चोपड़ा ने इस अलबम को जारी किया था और शेर्लिन में उन्हें संभावनाएँ नजर आईं। उन्होंने अपने बैनर की एक फिल्म के लिए शेर्लिन को साइन किया, जिसमें वे शाहिद कपूर के साथ दिखाई देंगी।

शेर्लिन का दूसरा म्यूजिक वीडियो आने वाला है। इसका नाम है ‘दर्द-ए-शेर्लिन’। शेर्लिन इसमें भी हॉट नजर आने वाली हैं। इस वीडियो में वे 30 कैरेट डायमंड बिकनी में दिखाई देंगी।

शेर्लिन को विश्वास है कि उनका यह अलबम उनके प्रशंसकों को पसंद आएगा और ‘आउटरेजियस’ जैसा सफल होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi