Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका ने दिया रणवीर को चुंबन!

हमें फॉलो करें दीपिका ने दिया रणवीर को चुंबन!
PR


रणवीर सिंह को बस पता चलना चाहिए कि दीपिका फलां जगह पर हैं, बिन बुलाए और बिन बताए वे फौरन वहां चले जाते हैं। चाहे वो बगल का रेस्तरां हो या दुबई हो या न्यूयॉर्क हो। हाल ही में एक पुरस्कार समारोह के लिए दीपिका रिहर्सल कर रही थीं। रणवीर को पता चला तो वे फौरन वहां पहुंच गए। काम कर रहे लोग रणवीर को देख दंग रह गए क्योंकि उनकी रिहर्सल तो दो घंटे बाद थी। माजरा समझने में देर नहीं लगी कि दीपिका रिहर्सल कर रही थीं इसलिए रणवीर भी पहुंच गए थे। रणवीर को देख दीपिका ने रिहर्सल छोड़ी और जा पहुंची रणवीर के पास। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि रणवीर के पास पहुंचते ही दीपिका ने उन्हें गालों पर चुंबन दिया और बेहद खुश हुईं। दोनों देर तक बातें करते रहें और दूसरे लोग के पास दीपिका का इंतजार करने के सिवाय दूसरा रास्ता नहीं था। कुछ देर बाद दीपिका रिहर्सल के लिए लौटी और रणवीर भी तैयारी में लग गए। दोनों अपनी रिलेशनशिप के बारे में मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन हरकतें सब कुछ बयां कर देती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi