Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देसी बॉयज के साथ हॉट हसीनाएं

हमें फॉलो करें देसी बॉयज के साथ हॉट हसीनाएं
WD

देसी बॉयज के म्युजिक लांच के साथ अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। अक्षय के लिए यह फिल्म बेहद अहम है क्योंकि लगातार फिल्म पिटने के कारण लोग अब उनकी स्टार वैल्यू पर सवाल करने लगे हैं। जॉन अब्राहम की हालत भी कुछ ऐसी ही है। ‘गरम मसाला’ की यह जोड़ी (जॉन-अक्की) देसी बॉयज बनकर देशी और विदेशी सभी का दिल जीतने के लिए 25 नवंबर को आ रही है।


webdunia
WD

फिल्म में अक्षय कुमार और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी है। यह पहला मौका है जब दोनों साथ काम कर रहे हैं। अब तक ऑफ बीट फिल्मों में काम करने वाली चित्रांगदा ने पहली बार इतनी बड़ी कमर्शियल फिल्म की है। चित्रांगदा के अभिनय से अक्की प्रभावित हुए तो चित्रांगदा ने अक्की से फिटनेस के गुर सीखे। म्युजिक लांच पर उपस्थित लोगों का कहना था कि दोनों की जोड़ी जंच रही है।


webdunia
WD

जॉन और दीपिका की जोड़ी भी कम नहीं लग रही थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के रोमांस की खबरें उड़ी थीं। रोमांस जैसी बात तो दोनों के बीच नहीं है, लेकिन दोस्ती अच्छी हो गई है। जॉन का तब ताजा-ताजा बिपाशा बसु से ब्रेक अप हुआ था और तब दीपिका ने ही जॉन को दिलासा दी थी क्योंकि ब्रेक अप का दीपिका को अच्छा-खासा अनुभव है।


webdunia
WD

दो हीरोइन एक फिल्म में हो तो संबंध मधुर कैसे रह सकते हैं। ड्रेस को लेकर, रोल को लेकर इन दोनों सांवली कन्याओं के उलझने की खबरें भी खूब फैलाई गई। लेकिन दीपिका ने यह कहकर सबको चुप करा दिया कि वे चित्रांगदा की बेहद इज्जत करती हैं। दीपिका की छोटी बहन गोल्फर हैं तो चित्रांगदा के पति ज्योति रंधावा नामी गोल्फर हैं। लिहाजा गोल्फ के इर्दगिर्द उनकी बात घूमती रही। दोनों ने साथ-साथ फोटो उतरवा कर यह जताने की कोशिश की कि उनके बीच सब कुछ सामान्य है। किसकी टांगे ज्यादा खूबसूरत हैं इसका फैसला चित्र देखकर आप कीजिए।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi