Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका से खफा हैं शाहिद

हमें फॉलो करें प्रियंका से खफा हैं शाहिद
IFM
ऐसा लगता है कि अभिनेता शाहिद कपूर दिल के मामले में एक बार फिर चोट खाने वाले हैं। हाल ही में प्रियंका ने स्कॉटिश अभिनेता गेरार्ड बटलर के लिए एक पार्टी आयोजित की थी जिसमें गेरार्ड ने प्रियंका के आगे शादी का प्रस्ताव रखा।

प्रियंका ने गेरार्ड के इस प्रस्ताव को सामान्य तरीके से लिया। शाहिद को यह सब बिलकुल नहीं भाया। वैसे तो शाहिद ने पार्टी में संयम बनाए रखा और अपनी नाराजगी जाहिर नहीं की मगर पार्टी के बाद शाहिद ने प्रियंका पर अपना गुस्सा उतारा।

यहाँ तक कि शाहिद ने गेरार्ड के लिए पार्टी रखने पर भी कड़ी आपत्ति जताई। तो शाहिद, जरा अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो कहीं इस बार भी आपको अपने प्यार से हाथ न धोना पड़ जाए।

(संडे मैग्जीन)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi