Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बदमाश बबली प्रियंका ने की अमिताभ की नकल

हमें फॉलो करें बदमाश बबली प्रियंका ने की अमिताभ की नकल
PR

प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह से पर्दे पर अपने आइटम गीत से आग लगाने को तैयार हैं। वे जल्द ही सबको पर्दे पर मुंबई के एक डांस बार में नाचती हुई नज़र आएंगी। ‍बॉलीवुड की पिगी चाप्स इस कारण खासी सुर्खियों में बनी हुई हैं क्योंकि यह उनका पहला आइटम सांग होगा। यह आइटम सांग वे 'शूटआउट एट वडाला' में करती दिखेंगी।

आगे पढ़ें, कैसे देंगी अमिताभ को ट्रिब्यूट


webdunia
PR

'शूटआउट एट वडाला' 1980 के दशक के आधार पर बनी फिल्म है। उस दशक का माहौल बनाने के लिए गाने को भी रेट्रो रूप दिया गया है। गाने को और आकर्षक बनाने के लिए प्रियंका ने बल्ब वाली ड्रेस पहनी है। बल्ब वाली ड्रेस को अमिताभ बच्चन ने काफी प्रसिद्ध बना दिया था गाने 'सारा ज़माना' से। यह गाना 1981 में रिलीज़ हुई फिल्म 'याराना' का बेहद लोकप्रिय गीत है। इसे प्रसिद्ध बनाने में अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा योगदान रहा।

आगे पढ़ें, कैसा अमिताभ का लुक...


webdunia
PR

अपने डांस और बल्ब वाली ड्रेस के साथ उन्होंने इस गाने में चार-चांद लगा दिए थे। प्रियंका अमिताभ की और उनकी 70 और 80 के दशक के फिल्मों की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। यह आइडिया भी प्रियंका की ही था कि वे बल्ब वाले कपड़े पहनें अपने इस आइटम नंबर में। बल्ब वाले कपड़ों को लेकर 80 के दशक में अलग ही तरह का उत्साह था। यह प्रियंका का अपना ही तरीका था उस दशक के अमिताभ को अपनी ओर से ट्रिब्यूट देने का। इस गीत का नाम है 'बबली बदमाश'।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi