Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मल्लिका शेरावत को ऑक्सफोर्ड से बुलावा

हमें फॉलो करें मल्लिका शेरावत को ऑक्सफोर्ड से बुलावा
मुंबई। बॉलीवुड की बिंदास गर्ल मल्लिका शेरावत को प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से व्याख्यान करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मल्लिका को इग्लैंड के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से भारत में महिलाओं की स्थित पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। मल्लिका ने कहा कि मैंने यह आमंत्रण खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया है। यह कार्यक्रम 27 फरवरी को होगा और इसके लिए मुझे कई तैयारियां करनी होगी।

मल्लिका शेरावत ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं छोटे शहर की हूं और एक ऐतिहासिक स्थान पर व्याख्यान देने के लिए मुझे आमंत्रित किया जाना बेहद महत्वपूर्ण है। मैं व्याख्यान के दौरान भारत में बलात्कार और सजा जैसे मुद्दे को उठा सकती हूं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi