Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिलिए मिल्खा सिंह की तीन प्रेमिकाओं से

एक भारतीय, एक पाकिस्तानी और एक ऑस्ट्रेलियाई

हमें फॉलो करें मिलिए मिल्खा सिंह की तीन प्रेमिकाओं से
PR


फरहान अख्तर जल्द ही मिल्खा सिंह के किरदार में आने वाली फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में नज़र आएंगे। मिल्खा सिंह एक प्रसिद्ध धावक रह चुके हैं, लेकिन ये फिल्म सिर्फ उनके खेल करियर पर केन्द्रित नहीं होगी बल्कि मिल्खा सिंह के जीवन की प्रेम कहानियों को भी प्रमुखता के साथ दिखाया जाएगा।

मिल्खा सिंह का सेना में भर्ती का मुख्य कारण ये था कि वह अपनी पहली प्रेमिका के लिए एक ज़िम्मेदार इंसान बन कर दिखाना चाहते थे। उसके पहले वह एक चोर थे। फिल्म में उनकी पहली प्रेमिका का किरदार सोनम कपूर ने निभाया है।

webdunia
PR


मिल्खा का दूसरा प्रेम सम्बन्ध ऑस्ट्रेलिया की लड़की के साथ होता है और उस विदेशी लड़की का किरदार रेबेका ने किया है। इस लड़की से मिल्खा अपने ऑस्ट्रेलिया के ओलिम्पिक टूर के दौरान मिले थे। इस खेल से वह इसलिए भी जुड़े रहना चाहते थे ताकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाने के और मौके मिले और वह अपनी प्रेमिका से दुबारा मिल पाएं।

webdunia
PR


मिल्खा की तीसरी प्रेमिका एक पाकिस्तानी होती है और फिल्म में उनकी इस प्रेमिका का किरदार पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा मिशा शाफ़ी निभा रही हैं। इस फिल्म में मिल्खा सिंह के तीन प्रेम संबंधों का ज़िक्र हुआ है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इन तीनों में से मिल्खा की बीवी कोई नहीं बनती है।

मिल्खा सिंह के जीवन का सफर बेहद भावपूर्ण रहा है। उन्होंने भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान अपने माता-पिता को 12 साल की उम्र में खो दिया था। उनके प्रेम सम्बन्ध ही थे जिनकी वजह से उनके जीवन को आकार मिल पाया और उन्होंने इतना कुछ हासिल किया। सही मायने में ये कहा जा सकता है कि मिल्खा ने अपने जीवन जो कुछ भी उपलब्धियां पाई हैं उसमें कहीं न कहीं उनके इन संबंधों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi