Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजकुमार हीरानी पर चला राज कपूर का जादू

हमें फॉलो करें राजकुमार हीरानी पर चला राज कपूर का जादू
PR


गुज़रे जमाने के बेहतरीन अदाकार और निर्देशक राज कपूर के फैंस दुनिया भर में मौजूद हैं। सुनने में आया है कि बॉलीवुड को ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘थ्री इडियट्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक-निर्माता राजकुमार हीरानी भी उनके बहुत बड़े फैन हैं।

राजकपूर के प्रति उनकी दीवानगी का आलम यह है कि राजकुमार ने अपने मोबाइल की कॉलरट्यून भी राज कपूर के मशहूर गीत ‘जीना इसी का नाम है’ की लगा रखी है। राजकुमार को फुरसत के क्षणों में राज कपूर के गीत सुनते अथवा गाते देखा जा सकता है।

मेरा नाम जोकर, श्री 420, तीसरी कसम और संगम जैसी लाजवाब फिल्मों में काम कर चुके राज कपूर को राजकुमार बॉलीवुड को दिए उनके अभिन्न योगदान के लिए याद करते हैं। राजकुमार ने राज कपूर की सभी फिल्में देखी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi